फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Everyone has to unite for restoration of old pension: Vinod Rai

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सबको एकजुट होना होगा: विनोद राय

Wed, 07 Jun 2023 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Everyone has to unite for restoration of old pension: Vinod Rai
पुरानी पेंशन बहाली के लिए सबको एकजुट होना होगा: विनोद राय
फोटो के साथ लगाएं
विज्ञापन

----------
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ यांत्रिक कारखाना मंडल की ओर से बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ यांत्रिक कारखाना मंडल की ओर से कारखाना कैंटीन में मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें न्यू पेंशन स्कीम वाले कर्मचारी और रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से हाल में नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी शामिल हुए। कहा गया कि पुरानी पेंशन के लिए सभी को एकजुट होना होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम के लिए केंद्र और राज्य कर्मचारियों का आंदोलन लंबे समय से चल रहा है। इन सबके बीच हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में हुए चुनाव में एनडीए सरकार की हुई हार ने सरकार को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। जहां-जहां कर्मचारियों का संयुक्त आंदोलन हुआ, वहां चुनाव में एनडीए सरकार को हार मिली है। यही वजह है कि सरकार ने वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। इसमें इस बात पर विचार किया जाएगा कि कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा पेंशन किस तरह से दी जाए। कारखाना के मंडल मंत्री आरपी भट्ट ने कहा कि इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। इन सबके बीच पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन सबके साथ खड़ा है। इस मौके पर यूनियन के संयुक्त महामंत्री अरविंद कुमार सिंह, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, सूरज गुप्ता, देवेश सिंह, अंशुमान पाठक, निशांत यादव, जयप्रकाश सिंह, लक्ष्मी श्रीवास्तव, दीपक प्रजापति, अजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed