फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Every family will get health benefits from every home yoga: Ravi Kishan

हर घर योग से हर परिवार को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ: रवि किशन

Fri, 16 Jun 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Every family will get health benefits from every home yoga: Ravi Kishan
हर घर योग से हर परिवार को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ: रवि किशन

विज्ञापन
दिग्विजय नाथ पार्क में हुआ योग सप्ताह शिविर का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21जून) के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह शिविर का उद्घाटन सांसद रवि किशन और मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। महंत दिग्विजय नाथ पार्क में बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से शुरू इस शिविर में लोगों को योग की महत्ता भी बताई गई।
सांसद ने कहा कि 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम हर घर योग रखी गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मेयर ने कहा कि योग से कई बीमारियां बिना दवाओं के खत्म की जा सकती है। कोरोना काल में याेग के महत्व को लोगों ने समझा। आयुर्वेद विभाग के डॉ. पशुपति नाथ तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। योग, भारतीय ऋषि मुनियों की ओर से विश्व मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार हैं, जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। योग सप्ताह के मौके पर शहर के मुंशी प्रेम चंद पार्क, विंध्यवासिनी पार्क, और पंडित गोविंद वल्लभ पंत पार्क में सुबह छह से आठ बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही आयुर्वेद और होम्योपैथ के वेलनेस सेंटर भी योग कराया जाएगा। विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, स्कूल में योग से संबंधित सेमिनार, कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

----------
फोटो
प्राणायाम कर किया पतंजलि योग सूत्र का जाप
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के तहत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आयुर्वेद कॉलेज) में 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बीएएमएस विद्यार्थियों ने योग और प्रणायाम किया। संहिता सिद्धांत विभाग के सहायक आचार्य साध्वी नंदन पांडेय ने बीएएमएस विद्यार्थियों को पतंजलि योग सूत्र का जाप करवाया। कहा कि पंतजलि योग सूत्र का जाप करते समय आप सभी ने प्राणायाम कर लिया, क्योंकि जाप की प्रक्रिया में आपने पूरक (श्वांस लेना), रेचक (श्वांस छोड़ना) और कुम्भक (श्वांस रोकना) का अभ्यास कर लिया है। आचार्य साध्वी नंदन ने कहा कि योग का अर्थ है जुड़ना। कार्यक्रम में आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य मंजूनाथ एनएस, डाॅ शांतिभूषण, डाॅ प्रज्ञा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed