{"_id":"63d4d9b115878d3b09164723","slug":"events-held-at-various-places-due-to-vasant-panchami-2023-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vasant panchami 2023: श्रद्धा पूर्वक मनाई गई वसंत पंचमी, मां सरस्वती की हुई आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vasant panchami 2023: श्रद्धा पूर्वक मनाई गई वसंत पंचमी, मां सरस्वती की हुई आराधना
Sat, 28 Jan 2023 01:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी,गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी,गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 28 Jan 2023 01:45 PM IST
सार
गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की ओर से पादरी बाजार क्षेत्र के जेल बाईपास रोड के समीप वसंत पंचमी मनाई गई। मुख्य ट्रस्टी दीनानाथ सिंह ने पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया। महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य इंदल सिंह, राम दरश शर्मा व कैलाश चौहान ने कराया।
विज्ञापन
वसंत पंचमी के दिन सम्मत लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसंत पंचमी बृहस्पतिवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। घरों और शैक्षणिक संस्थानों में विधि-विधान से विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने राप्ती नदी के रामघाट पर स्नान कर दान-पुण्य किया।
गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की ओर से पादरी बाजार क्षेत्र के जेल बाईपास रोड के समीप वसंत पंचमी मनाई गई। मुख्य ट्रस्टी दीनानाथ सिंह ने पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ किया। महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य इंदल सिंह, राम दरश शर्मा व कैलाश चौहान ने कराया। कार्यक्रम में डॉ. पीएन सिंह, राहुल गुप्ता, कुंदन वर्मा, अलोक सिंह विषेन आदि मौजूद रहे।
शारदा संगीतालय द्वारा संचालित ‘मैनावती देवी लोक कला अकादमी’ की ओर से सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होली गीत पर अबीर गुलाल उड़ा कर फागुन का स्वागत हुआ। इस अवसर पर अकादमी की छात्रा अनीता सिंह, रूपम श्रीवास्तव, अपर्णा त्रिपाठी, अंजना लाल, स्वीटी सिंह, अविका श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना और वसंत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में साक्षी श्रीवास्तव, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. अमर चंद्र श्रीवास्तव, अणिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं। उधर, कालीबाड़ी मंदिर से साईं बाबा पालकी की यात्रा निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।