फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Even after ten days the killer of the parents is not known

Gorakhpur News: दस दिन बाद भी मां-बाप के हत्यारे का पता नहीं, केस दर्ज

Thu, 11 May 2023 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Even after ten days the killer of the parents is not known
- खजनी पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर की कार्रवाई, जांच शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उनवल (गोरखपुर)। खजनी इलाके के बड़डार में माता-पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे महेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चौकीदार की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। घटना के दस दिन बाद भी पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
केस दर्ज कराने के लिए घरवाले सामने नहीं आए तो पुलिस ने चौकीदार देशराज पासवान की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बड़डार गांव में रामकवल पत्नी परमा देवी के साथ अकेले ही गांव पर रहते थे। सभी बेटे बाहर रहते हैं। आरोपी बेटा महेश पर भी घटना के कुछ दिन पहले ही गांव आया था। एक मई की रात में वह शराब के नशे में घर आया और उसके हाथ में एक शराब की बोतल भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले उसका पत्नी से नोकझोंक हुआ, लेकिन फिर पिता ने शराब पीने से मना किया तो वह गुस्से में आ गया और डंडे से पिता रामकवल पर लाठी से हमला करने लगा। शोर सुनकर उसकी मां परमा देवी आ गई और बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपी महेश ने उनके सिर पर भी लाठी से हमला कर दिया। हमले में परमा देवी की मौत हो गई थी। बाद में अस्पताल में पिता ने भी दम तोड़ दिया था।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed