{"_id":"60deb27a8ebc3ed77e34cd36","slug":"epfo-engaged-in-collecting-data-of-dead-account-holders-from-corona-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कोरोना से मृत के आंकड़े जुटाने में लगा ईपीएफओ, जिला प्रोबेशन आधिकारियों एवं संस्थानों को लिखा गया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कोरोना से मृत के आंकड़े जुटाने में लगा ईपीएफओ, जिला प्रोबेशन आधिकारियों एवं संस्थानों को लिखा गया पत्र
Fri, 02 Jul 2021 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:00 PM IST
सार
ईपीएफओ की ओर से जिला प्रोबेशन अधिकारियों एवं संस्थाओं को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कोरोना से जान गंवाने वाले खाताधारकों के परिजनों को पीएफ की धनराशि, पेंशन एवं बीमा सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए क्षेत्र के सभी जिलों के जिला प्रोबेशन अधिकारियों व संस्थानों को पत्र भेजकर कोरोना से मृतक कर्मियों की जानकारी मांगी है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर परिक्षेत्र के आयुक्त मनीष मणि ने बताया कि कोविड के कारण गोरखपुर परिक्षेत्र के कई ईपीएफ खाताधारकों की मौत हुई है। ऐसे में उनकी सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारियों एवं संस्थाओं को पत्र भेजा गया है।
विभाग के प्रवर्तन अधिकारी भी ऐसे मामलों की तलाश में जुटे हुए हैं जिनकी मौत कोरोना से हुई है। जिससे जल्द से जल्द उनके दस्तावेज के सत्यापन कर उनके मृतक कर्मियों के परिजनों को पीएफ, पेंशन व बीमा राशि का भुगतान कर उनकी सहायता की जा सके।
विज्ञापन
बताया कि अभी तक ईपीएफओ को परिक्षेत्र के बिजली विभाग के दो तथा सैनिक कल्याण निगम के दस कर्मियों के कोरोना से मौत होने की सूचनाएं प्राप्त हो चुकी हैं। इन कर्मियों के स्वजनों के भुगतान किया जा रहा है। जैसे-जैसे ब्योरा मिलेगा उनके परिजनों को भुगतान कराया जाएगा।
गोरखपुर परिक्षेत्र में हैं यह जिले
ईपीएफओ गोरखपुर परिक्षेत्र के तहत बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बस्ती जिले आते हैं।