{"_id":"63844722f5f2384cd17e8b29","slug":"environmentalist-mike-pandey-will-be-the-cleanliness-brand-ambassador-of-gorakhpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पर्यावरणविद माइक पांडेय होंगे गोरखपुर शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, हासिल कर चुके हैं 300 से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पर्यावरणविद माइक पांडेय होंगे गोरखपुर शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, हासिल कर चुके हैं 300 से अधिक
Mon, 28 Nov 2022 10:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:59 AM IST
सार
पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले माइक पांडेय की ख्याति वाइल्ड लाइफ फिल्ममेकर की भी है। गोरखपुर मूल के पांडेय प्रदेश सरकार के इको टूरिज्म के भी ब्रांड एंबेसडर और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली गोरखपुर की संस्था हेरिटेज फाउंडेशन के संरक्षक हैं।
विज्ञापन
पर्यावरणविद माइक हरगोविंद पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीन ऑस्कर से सम्मानित विश्व विख्यात पर्यावरणविद माइक हरगोविंद पांडेय गोरखपुर के ब्रांड एंबेसडर होंगे। इस संबंध में उन्होंने नगर निगम के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बताया कि दूरभाष पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके लिए अपने पुरखों के क्षेत्र में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनना गर्व की अनुभूति कराने वाला है। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में उनका प्रयास पीएम मोदी व सीएम योगी की मंशा को आगे बढ़ा रहे गोरखपुर नगर निगम के साथ जुड़कर अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने का होगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि स्वच्छता के मामले में गोरखपुर को नंबर वन बनाने के लिए माइक पांडेय का अनुभव व सुझाव महत्वपूर्ण साबित होंगे।
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ फिल्ममेकर भी हैं माइक पांडेय
पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले माइक पांडेय की ख्याति वाइल्ड लाइफ फिल्ममेकर की भी है। गोरखपुर मूल के पांडेय प्रदेश सरकार के इको टूरिज्म के भी ब्रांड एंबेसडर और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली गोरखपुर की संस्था हेरिटेज फाउंडेशन के संरक्षक हैं।
विज्ञापन
उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के 300 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। वह पहले एशियाई व्यक्ति हैं, जिन्हें तीन बार ग्रीन ऑस्कर अवार्ड मिला है। टाइम मैगजीन ने उन्हें हीरो ऑफ इनवायरमेंट के खिताब से नवाजा है।