फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Voting will be held for first time for new executive of Chamber of Industries in Gorakhpur

चुनावी बिगुल: उद्यमियों की महत्वाकांक्षाओं से खुली चुनाव की राह, चार सितंबर को होगा मतदान

Sun, 29 Aug 2021 09:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Aug 2021 09:58 AM IST
सार

इस वक्त विष्णु अजीत सरिया चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं। पूर्व अध्यक्ष से लेकर अन्य तमाम पदाधिकारी इस कोशिश में लगे हुए हैं कि एक बार फिर से वह ही अध्यक्ष बन जाएं।

विज्ञापन
Voting will be held for first time for new executive of Chamber of Industries in Gorakhpur
अजीत सरिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में उद्यमियों की पदाधिकारी बनने की चाह में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। यह पहला मौका है जब कार्यकारिणी गठन के लिए मतदान होगा, वरना अभी तक मनोनयन से ही काम चल जाता था। कौन-कौन से उद्यमी अध्यक्ष से लेकर अन्य पद को हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं, इस पर से पर्दा तो एक सितंबर को उठ पाएगा लेकिन अंदरखाने उद्यमियों का एक तबका सर्वसम्मति से ही पदाधिकारी तय करने की कोशिश में लगा है।
विज्ञापन


इस वक्त विष्णु अजीत सरिया चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं। पूर्व अध्यक्ष से लेकर अन्य तमाम पदाधिकारी इस कोशिश में लगे हुए हैं कि एक बार फिर से वह ही अध्यक्ष बन जाएं। लेकिन पारिवारिक स्वास्थ्य आदि की समस्या को लेकर उनके परिजन ही इसके लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। अगर विष्णु अजीत सरिया अध्यक्ष पद के लिए तैयार नहीं होते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि वर्तमान उपाध्यक्ष आरएन सिंह दावेदारों की प्रथम पंक्ति में होंगे। उधर, इस बात की भी चर्चा है कि नवीन अग्रवाल, एहसान करीम समेत कुछ और उद्यमी अध्यक्ष पद के लिए कमर कसे हुए हैं। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष रह चुके शहर के एक बड़े उद्यमी भी इस बार अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं।
विज्ञापन


चार सितंबर को होगा मतदान
चेंबर की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चार सितंबर को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन शुरू हो गया है। यह पहला मौका है जब नामांकन दाखिल किया जा रहा है और सभी 225 सदस्य वोट डालेंगे। एक सितंबर शाम चार बजे तक गोरखनाथ स्थित चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के उद्योग भवन में नामांकन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी की बैठकों में शामिल उद्यमी ही पदों के दावेदार
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में वही नामांकन कर सकता है, जिसके पास कार्यकारिणी का अनुभव हो। उपाध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि पदाधिकारियों के पदों के लिए सिर्फ वे ही दावेदारी कर सकते हैं जो गीडा में औद्योगिक विकास के अलावा उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सजग और सक्रिय हैं। अब तक कार्यकारिणी की 11 बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में जो अनुभवी उद्यमी शामिल हुआ होगा, उसे ही पात्र माना जाएगा।


चुनाव गोरखनाथ उद्योग भवन में होगा
महासचिव प्रवीण मोदी ने बताया कि चुनाव चार सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे से चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखनाथ के उद्योग भवन में होगा। उसके बाद मतगणना होगी। कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक गीडा एवं एक इंडस्ट्रियल एस्टेट के लिए), दो महासचिव, दो सचिव, दो संयुक्त सचिव, एक कोषाध्यक्ष एवं 16 कार्यकारिणी सदस्य होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में से चार सदस्य गीडा से एवं चार सदस्य इंडस्ट्रियल एस्टेट से होंगे। अन्य आठ सदस्य कार्यकारिणी द्वारा चुने जाएंगे। पदाधिकारियों एवं सदस्यों की कुल संख्या 26 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed