{"_id":"624ea71592186163f63c04f7","slug":"entrance-of-cm-city-will-be-made-attractive-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आकर्षक बनाया जाएगा सीएम सिटी का प्रवेश द्वार, दस करोड़ रुपये से पर्यटन विभाग करा रहा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आकर्षक बनाया जाएगा सीएम सिटी का प्रवेश द्वार, दस करोड़ रुपये से पर्यटन विभाग करा रहा सुंदरीकरण
Thu, 07 Apr 2022 02:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:25 PM IST
सार
लेसर से लेकर नौसड़ तक सिंचाई विभाग के बंधे को शहर के कुछ व्यवसायियों ने पहले ही सुंदर करा दिया है। छह किलोमीटर का पैच रह गया था, जिसका कायाकल्प पर्यटन विभाग करा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर नौसड़ बांध का हो रहा सुंदरीकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर सीएम सिटी के प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाया जाएगा। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे से जैसे ही कोई कालेसर से आगे बढ़ेगा उसे सीएम सिटी में होने का एहसास होने लगेगा। कालेसर से नौसड़ तक करीब छह किलोमीटर बंधे का दस करोड़ रुपये से पर्यटन विभाग सुंदरीकरण करा रहा है।
इस मार्ग पर जगमगाती लाइटें तो लोगों का स्वागत करेंगी ही, बंधे पर लगाए गए सुंदर पत्थर भी लुभाएंगे। कार्य शुरू हो गया है, जिसे अगले माह पूरा हो जाने की उम्मीद है।
विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालेसर से लेकर नौसड़ तक के पैच का सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया था। लेकिन, आचार संहिता लागू होने की वजह से काम शुरू नहीं हो सका। अब काम शुरू हो गया है। बंधे की मरम्मत के साथ उस पर आकर्षक पत्थर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बंधे का रंग-रोगन किया जाएगा। छायादार और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगेगी। कालेसर से लेकर नौसड़ तक सिंचाई विभाग के बंधे को शहर के कुछ व्यवसायियों ने पहले ही सुंदर करा दिया है। छह किलोमीटर का पैच रह गया था, जिसका कायाकल्प पर्यटन विभाग करा रहा है।