फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entrance examinations of Gorakhpur University begin

गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं शुरू, बीएससी बायो में 26 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर

Wed, 14 Oct 2020 08:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Entrance examinations of Gorakhpur University begin
रोल नंबर चेक करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं बुधवार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से शुरू हुईं। पहले दिन बीएससी बायो की परीक्षा में पंजीकृत 4455 अभ्यर्थियों में से 3293 उपस्थित रहे, जबकि 1162 ने परीक्षा नहीं दी। बृहस्पतिवार को दोपहर में बीकॉम की प्रवेश परीक्षा एवं सुबह में स्नाकोत्तर कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही सभी को प्रवेश दिया गया। सैनिटाइजर की भी व्यवस्था हुई थी। कुछ विद्यार्थियों के पास मास्क नहीं थे। उन्हें केंद्र पर ही मास्क दिया गया। स्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि बीकॉम प्रवेश परीक्षा भी विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न होगी जिसमें कुल 5049 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


तीन केंद्रों पर होगी परास्नातक प्रवेश परीक्षा
परास्नातक प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. विजय कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह 9 -11 बजे तक परीक्षा होगी। दीक्षा भवन के तीन परीक्षा केंद्रों पर एमकॉम, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स तथा एमएससी पर्यावरण विज्ञान विषयों की प्रवेश परीक्षा संपन्न होगी। सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र के साथ मास्क एवं सैनिटाइजर रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर केंद्र पर मौजूद रहा नियंता मंडल
परीक्षा में शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए हर केंद्र पर नियंता मंडल मौजूद रहा। मुख्य नियंता प्रो. प्रदीप यादव, डॉ. प्रवीन सिंह सहित अन्य सदस्य मुख्य द्वार से लेकर केंद्रों तक लगातार निगरानी करते रहे। परिसर में प्रवेश कर रहे कुछ छात्र नेताओं और अभिभावकों को उन्होंने बाहर ही रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed