फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entering house and fighting villagers beat up an accused and fired

Gorakhpur News: घर में घुसकर मारपीट, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीटा तो कर दी फायरिंग

Tue, 24 Jan 2023 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 24 Jan 2023 01:45 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Entering house and fighting villagers beat up an accused and fired
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के महीमाठ गांव में अरविंद पांडेय के घर में घुसकर सोमवार सुबह 7.30 बजे मारपीट का मामला सामने आया है। एक आरोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई शुरू कर दी तो उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

 
पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर अरविंद पांडेय और राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पिटाई से घायल प्रदीप पांडेय को गंभीर चोट लगने की वजह से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की वजह जमीन के लिए दिए गए रुपयों का विवाद बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महीमाठ गांव निवासी अरविंद पांडेय को जंगल अयोध्या प्रसाद में रहने वाले राजकुमार यादव और देवरिया के एकौना के मूल निवासी व वर्तमान में भगत चौराहा निवासी प्रदीप पांडेय ने जमीन के लिए रुपये दिए थे। दोनों ने जमीन के लिए 15 लाख रुपये दिए थे, लेकिन जमीन नहीं मिली। इसे लेकर पंचायत हुई और पांच लाख रुपये अरविंद ने वापस कर दिए, लेकिन दस लाख रुपये नहीं दिए। इसी रकम को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी बीच अरविंद गुजरात चले गए। कुछ दिन पहले ही लौटे थे। इसकी जानकारी होने पर राजकुमार और प्रदीप सोमवार को अरविंद पांडेय के घर पहुंच गए। दोनों घर में घुसकर अरविंद की पिटाई करने लगे। गांव में मारपीट होती देख आसपास के लोग जुट गए और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच प्रदीप ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। प्रदीप का कहना है कि बचाव में फायरिंग किए हैं।

पुलिस ने अरविंद पांडेय की तहरीर पर प्रदीप पांडेय व राजकुमार यादव पर घर में घुसकर मारपीट, हत्या की कोशिश, 7सीएलए की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, राजकुमार यादव की तहरीर पर अरविंद पांडेय, अवनीश पांडेय पर मारपीट व हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed