फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   employment from pollution check center in Gorakhpur

खुशखबर: अब प्रदूषण जांच केंद्र से भी होगा रोजगार, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Thu, 08 Apr 2021 08:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Apr 2021 08:17 PM IST
सार

  • कोई भी व्यक्ति खोल सकेगा केंद्र, हाईस्कूल पास और कंप्यूटर की जानकारी जरूरी
  • हर थाना क्षेत्र में खोला जाएगा प्रदूषण जांच केंद्र, ऑनलाइल करें आवेदन

विज्ञापन
employment from pollution check center in Gorakhpur
प्रदूषण जांच केंद्र। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में प्रदूषण जांच केंद्र भी रोजगार का जरिया बनेंगे। अब सिर्फ संस्थाएं नहीं बल्कि कोई भी व्यक्ति प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए आवेदन कर सकेगा। परिवहन विभाग के नियम और शर्तों को पूरा करने के बाद वह व्यक्ति अपना केंद्र खोल सकता है। इसके लिए बनाए गए विशेष पोर्टल पर बृहस्पतिवार से ऑनलाइन आवेदन शुरु हो गया है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने जिले के हर थाना क्षेत्र में एक प्रदूषण जांच केंद्र खोलने की योजना तैयार की है। हाईस्कूल पास बेरोजगार व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। डीजल और पेट्रोल दोनों प्रदूषण जांच केंद्रों को खोलने के लिए 10 हजार रुपये बतौर फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
विज्ञापन


इनमें से एक के लिए पांच हजार रुपये जमा करने होंगे। केंद्र के प्राधिकार की वैधता तीन साल की होगी। उसके बाद नवीनीकरण कराना होगा। जांच केंद्र खोलने वाले की न्यूनतम अर्हता दसवीं पास के साथ कंप्यूटर चलाने का ज्ञान होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है जांच की दर
पेट्रोल चलित दोपहिया वाहन -50 रुपये, तिपहिया पेट्रोल, सीएनजी व एलपीजी गाड़ी-70 रुपये, चार पहिया वाहन, पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी-70 रुपये, ट्रक व अन्य डीजल वाहन-100 रुपये।


प्रशासन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्यामलाल ने कहा कि प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए संस्थानों की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। अब कोई भी व्यक्ति जो पात्र हो वह प्रदूषण जांच केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।  





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed