फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employees returned to work through the mediation of the mayor

मेयर की मध्यस्थता से काम पर लौटे कर्मचारी

Tue, 19 Oct 2021 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Employees returned to work through the mediation of the mayor
मेयर की मध्यस्थता से काम पर लौटे कर्मचारी
विज्ञापन

नगर निगम में दोपहर तक काम प्रभावित रहा, पटरी पर लौटी सफाई व्यवस्था
गोरखपुर। उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला से बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी द्वारा दुर्व्यवहार करने से नाराज कर्मचारी मेयर सीताराम जायसवाल की मध्यस्थता के बाद सोमवार को काम पर लौट आए। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि जनहित को देखते हुए नगर निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार को वापस ले लिया। हालांकि दोपहर तक नगर निगम में कामकाज प्रभावित रहा।

नगर निगम के कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को देखते हुए सोमवार को मेयर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में नगर आयुक्त अविनाश सिंह सहित समन्वय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। मेयर कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में मेयर ने समन्वय समिति के पदाधिकारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि नगर निगग जनहित से जुड़ा विभाग है। अगर नगर निगम में कार्य बहिष्कार होता है तो सीधे तौर पर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार वापस ले लिया। समन्वय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि मेयर के अनुरोध पर और जनहित को देखते हुए कार्य बहिष्कार वापस लिया गया है। साथ ही अनुरोध किया गया है कि मेयर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक कर स्थायी समाधान निकाला जाए। बैठक में पार्षद बृजेश सिंह, छोटू सिंह, अजय राय, राजेश तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह, संतराज शर्मा, संजय यादव, अशोक यादव, रामलवट निषाद, संजय श्रीवास्तव, पार्षद प्रतिनिधि अजय ओझा, अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, कर्नल सीपी सिंह, समन्वय समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, शेषनाथ पांडेय, देवानंद राम त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव, देवेंद्र मिश्रा, अमृतपाल सिंह, ओमप्रकाश, रामदरश सिंह, संजय श्रीवास्तव, अवध किशोर श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed