फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employees go on hunger strike at diesel lobby

Gorakhpur News: डीजल लॉबी पर कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Thu, 11 Jan 2024 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Employees go on hunger strike at diesel lobby
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन एवं एनजेसीए के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना लागू कराने के लिए आयोजित चार दिवसीय भूख हड़ताल के तीसरे दिन मंगलवार को रेलवे स्टेशन स्थित डीजल लॉबी पर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल की। इसमें सैकड़ों की संख्या में केंद्र एवं राज्य के कर्मचारी तथा पदाधिकारी शामिल हुए।

इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पूरे देश में नई पेंशन स्कीम का विरोध हो रहा है, एवं पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कर्मचारी भूख हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार कर्मचारियों की बात अनसुनी कर रही है। एनजेसीए के सह-संयोजक रूपेश कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक संगठन के तारकेश्वर शाही आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन दीपक चौधरी ने किया। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के आरपी भट्ट, मनोज द्विवेदी, रामकृपाल शर्मा, एससी अवस्थी, केएम मिश्रा, कौशल किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed