फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   emperature will rise, be cautious otherwise you will fall ill in Gorakhpur

Gorakhpur News: बढ़ेगा पारा, बरतें सतर्कता वर्ना होंगे बीमार-इन खास बातों का रखें ख्याल

Sat, 08 Jun 2024 11:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 08 Jun 2024 11:38 AM IST
सार

मौसम में इन दिनों लगातार हो रहे बदलाव पर फीजिसियन डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी का मौसम पल-पल अपना रंग बदल रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उल्टी, दस्त और डायरिया समेत कई बीमारियां बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
emperature will rise, be cautious otherwise you will fall ill in Gorakhpur
शुक्रवार को धूप व गर्मी से बचने के इस तर उपाय कर जाती हुई छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन की राहत के बाद उमस भरी गर्मी फिर सताने लगी है। शुक्रवार को चौबीस घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज किया गया है। तापमान का उतार चढ़ाव लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार की रात न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
विज्ञापन


जबकि एक दिन पहले बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी प्रकार बृहस्पतिवार की सुबह धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश होने के चलते दिन का तापमान गिर कर 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं चौबीस घंटे बाद ही अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। चौबीस घंटे में तापमान में बढ़ोत्तरी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम के बदलाव से लोग सर्दी, जुकाम और बुखार समेत संक्रमण की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अभी चार-पांच दिन लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज किया जाएगा। दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं रात में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज होने का आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम में बदलाव पर इन बातों का रखें ध्यान
मौसम में इन दिनों लगातार हो रहे बदलाव पर फीजिसियन डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी का मौसम पल-पल अपना रंग बदल रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उल्टी, दस्त और डायरिया समेत कई बीमारियां बढ़ रही हैं।


इस मौसम में शरीर को पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है। खाने में वही चीजें खानी चाहिए, जिससे शरीर को पानी मिल सके। इसके लिए फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। धूप में निकलने से पहले ध्यान रखें कि शरीर पूरी तरह ढका हो। इस तरह से आप गर्मी में खुद को बीमारियों से सेफ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed