{"_id":"61ab67406cd4335f37435f04","slug":"electricity-stalled-for-nine-hours-due-to-rat-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: चूहे के चलते नौ घंटे ठप रही बिजली, परेशान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: चूहे के चलते नौ घंटे ठप रही बिजली, परेशान हुए लोग
Sat, 04 Dec 2021 06:34 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Dec 2021 06:34 PM IST
सार
सेवरही विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर चार में शुक्रवार आधी रात चूहा घुस गया। इससे अचानक बिजली चली गई। बड़ी मुश्किल से 12 घंटे बाद इसे ठीक किया जा सका।
विज्ञापन
बिजली विभाग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सेवरही विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर चार में शुक्रवार आधी रात चूहा घुस गया। इससे फीडर में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते सेवरही कस्बे व आसपास के कई गांवों की बिजली लगभग नौ घंटे तक ठप रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
सेवरही विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर चार से अहिरौली मिश्र, बनरहा, अहिरौली हनुमान सिंह, अजय नगर, सरगटिया करनपट्टी, रकबा दुलमापट्टी आदि गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार रात पौने एक बजे फीडर में चूहा घुस जाने से तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते इस फीडर से जुड़े घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
लोगों को रोशनी के साथ शनिवार सुबह पानी की समस्या से जूझना पड़ा। जेई विकास कुमार साहनी व एसएसओ सुनील कुमार पांडेय की देखरेख में सुबह संविदा विद्युतकर्मी अजय कुमार पांडेय, सुनील तिवारी, आसिफ अली, शंकर कुमार आदि ने तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त किया।
विज्ञापन
इसके बाद शनिवार सुबह पौने दस बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इस संदर्भ में एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार मल्ल का कहना है कि फीडर में चूहा घुस जाने से गड़बड़ी आई थी। जिसे अब ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।