फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity cut for 39 consumers with outstanding dues of more than Rs 10 thousand

Gorakhpur News: 10 हजार से अधिक बकाया वाले 39 उपभोक्ताओं की कटी बिजली

Thu, 01 Feb 2024 08:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut for 39 consumers with outstanding dues of more than Rs 10 thousand
बिस्कोहर। विद्युत विभाग ने बिस्कोहर नगर के साथ सोहना फीडर के नकथर देवरिया व जिगना फीडर के जनिकौरा गांव में बकाया वसूली अभियान चला कर 1.30 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया। बुधवार को अभियान के तहत विद्युत विभाग कठौतिया रामनाथ के अवर अभियंता सिद्धार्थ शंकर गुप्ता की तरफ बिस्कोहर फीडर के अटल नगर, सोहना फीडर के नकथर देवरिया व जिगना फीडर के जनिकौरा गांव में बकाया वसूली अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने 1.30 लाख रुपये बकाया जमा कराया गया। विद्युत बिल का बकाया जमा नहीं करने पर दस हजार से अधिक बकायेदार 39 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। अवर अभियंता ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा, विद्युत उपभोक्ता कनेक्शन कटने से बचने के लिए समय पर बिलों का भुगतान करें। इस मौके पर कैशियर पवन कुमार सिंह यादव, सत्य प्रकाश मिश्र, प्रदीप पांडेय, प्रघट यादव, दिलीप श्रीवास्तव, अब्दुल हन्नान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed