फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Electricity Corporation does not care about those who

Gorakhpur News: एडवांस बिल जमा करने वालों की बिजली निगम को परवाह नहीं

Thu, 11 May 2023 07:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation does not care about those who
- अपार्टमेंट में रहने वाले उपभोक्ता प्रीपेड मीटर का कर रहे इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम को बिजली बिल का एडवांस भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं की भी परवाह नहीं है। प्रीपेड वाले 300 से अधिक उपभोक्ताओं के आवेदन लंबित हैं। लंबे समय से उन्हें कनेक्शन का इंतजाम है।
दरअसल, शहर के अपार्टमेंट में प्रीपेड मीटर ही लगाए जा रहे हैं। कॉरपोरेशन के नियमों के अनुसार, सरकारी या निजी अपार्टमेंटों में बिजली उपभोग करने के लिए प्रीपेड मीटर लगाए जाने का नियम है। शहर के राप्तीनगर, मानबेला, मेडिकल कॉलेज, तारामंडल क्षेत्र में बड़ी संख्या में अपार्टमेंट बने हैं। यहां रहने वाले 300 से अधिक उपभोक्ताओं ने प्रीपेड मीटर के लिए आवेदन किया है। कई महीने से प्रीपेड बिजली मीटर का संकट है। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि कई लोग प्रीपेड मीटर के लिए आवेदन कर परेशान हो रहे। कुछ मीटर आए थे, लेकिन अभी और आने हैं। जल्दी ही परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

100 प्रीपेड मीटर आए, कुछ कम होगी परेशानी
गोरखपुर। पत्रकारपुरम और मानबेला में प्रीपेड बिजली कनेक्शन के लिए परेशान नागरिकों को अब राहत मिलेगी। बिजली निगम ने महानगर को सौ प्रीपेड मीटर उपलब्ध कराए हैं। मानबेला में 15 सौ आवास बने हैं। लंबे इंतजार के बाद एक-एक कर लोगों को कनेक्शन मिल रहे हैं। इस बीच, पत्रकारपुरम में भी आवंटी पहुंचने लगे। यहां भी प्रीपेड बिजली मीटर लगने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed