{"_id":"60ae6e198ebc3e646e7f99b7","slug":"electricity-corporation-also-gets-alert-about-yaas-cyclone-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बिजली निगम भी यास चक्रवात को लेकर हुआ अलर्ट, युद्ध स्तर पर की जा रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बिजली निगम भी यास चक्रवात को लेकर हुआ अलर्ट, युद्ध स्तर पर की जा रही तैयारी
Wed, 26 May 2021 09:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 May 2021 09:21 PM IST
सार
मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने एहतियात के तौर पर सभी छुट्टियां की रद्द, मरम्मत के लिए आए पुराने ट्रांसफार्मरों को भी किया गया दुरुस्त
विज्ञापन
विद्युत मीटर ठीक करता बिजली कर्मी। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चक्रवात यास को देखते हुए गोरखपुर बिजली निगम ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यास चक्रवात से पोल गिरने और तार टूटने की आशंका है। इसे देखते हुए स्टोर में पांच सौ पीसीसी पोल और अतिरिक्त तार की व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा मरम्मत के लिए आए पुराने ट्रांसफार्मरों को भी दुरुस्त करवा लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह से ही टीम ने लगकर स्टोर से लेकर वर्कशाप तक बिजली उपकरणों की मरम्मत को लेकर तैयारी की है। फिलहाल, पर्याप्त मात्रा में अलग-अलग क्षमता के ट्रांसफामरों को दुरूस्त कर रखा गया है। ग्रामीण इलाकों में पोल टूटने के अलावा ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे सही करने में कुछ देर होती है, इसे देखते हुए उन्हें भी प्राथमिकता में रखा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चक्रवात के गुजरने के बाद नुकसान को देखते हुए तत्काल राहत के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। कोशिश रहेगी कि लोगों को जल्द से जल्द बिजली दी जाए। इससे पानी का संकट नहीं रहेगा। सभी अफसरों, कर्मचारियों और संविदाकर्मियों का अवकाश रद्द कर दिया गया है। सभी से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए राहत और बचाव कार्यों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन