{"_id":"66789f644a70d65ac10fb9f4","slug":"electrician-raped-a-five-year-old-after-finding-her-alone-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-598955-2024-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिजली मिस्त्री ने अकेली पाकर पांच वर्षीय से किया दुष्कर्म- घर में आया था इस काम के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिजली मिस्त्री ने अकेली पाकर पांच वर्षीय से किया दुष्कर्म- घर में आया था इस काम के लिए
Mon, 24 Jun 2024 10:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 10:33 AM IST
सार
पंखा लगाने आए बिजली मिस्त्री ने घर में अकेली पाकर पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर मां पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। सहजनवां थाने की पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर रविवार की सुबह आराेपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंखा लगाने आए बिजली मिस्त्री ने घर में अकेली पाकर पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर मां पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। सहजनवां थाने की पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर रविवार की सुबह आराेपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार ने बताया कि नेवास गांव के रहने वाले दिनेश कुमार उर्फ पिंटू के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गीडा की फैक्ट्री में काम करने वाली महिला सहजनवां क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर बेटी के साथ रहती है।
विज्ञापन
गर्मी अधिक होने पर महिला ने पंखा खरीदा था, जिसे लगाने के लिए शनिवार की रात को बिजली मिस्त्री को बुलाया था। आरोप है कि बिजली मिस्त्री नशे की हालत में आया व पंखा लगाने के दौरान कमरे में मौजूद पांच वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर महिला पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। इसकी सूचना महिला ने पुलिस को दी।
विज्ञापन