फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Elderly woman going to farm burnt in suspicious condition

Gorakhpur News: खेत जा रही बुजुर्ग महिला संदिग्ध हाल में झुलसी, तेजाब फेंकने के अफवाह पर दौड़ी पुलिस

Fri, 22 Dec 2023 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Dec 2023 03:01 PM IST
सार

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार का कहना है कि महिला संदिग्ध हाल में झुलसी है, लेकिन तेजाब की बात गलत है। डॉक्टर ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में तेजाब से इनकार किया है। महिला कैसे झुलसी इसकी जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Elderly woman going to farm burnt in suspicious condition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में गीडा क्षेत्र के बांसपार में खेत जा रही बुजुर्ग महिला संदिग्ध हाल में झुलस गई। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दिया कि साइकिल सवार ने तेजाब फेंका है। इस सूचना पर एसपी नार्थ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने तेजाब से इन्कार करते हुए आग से झुलसने की बात कही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसपार निवासी लालमती (70) पत्नी स्वर्गीय अभिराज बृहस्पतिवार की शाम चार बजे के करीब घर से खेत की तरफ जा रही थी। अभी वह घर से कुछ दूर पहुंची थीं कि पीछे से आए एक युवक ने बताया कि साड़ी में आग लगी है। तब तक आग से कमर झुलस गया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दिया कि साइकिल सवार ने तेजाब फेंका है और फरार हो गया। महिला को सीएचसी पिपरौली पहुंचाया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला का शरीर पिछले भाग में कमर के पास जल गया है। पुत्र ओरीलाल ने अज्ञात के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार का कहना है कि महिला संदिग्ध हाल में झुलसी है, लेकिन तेजाब की बात गलत है। डॉक्टर ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में तेजाब से इनकार किया है। महिला कैसे झुलसी इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed