{"_id":"675e915ce9ea4e198400f8e0","slug":"elder-brother-set-fire-on-family-of-his-younger-brothers-in-gorakhpur-kept-screaming-for-help-in-closed-rooms-2024-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बंद कमरों में बचने के लिए चिल्लाते रहे... भाई ने परिवार को लगाई आग; आरोपी बोला- आज सबको जिंदा जला दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बंद कमरों में बचने के लिए चिल्लाते रहे... भाई ने परिवार को लगाई आग; आरोपी बोला- आज सबको जिंदा जला दूंगा
Sun, 15 Dec 2024 02:16 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:16 PM IST
सार
गोरखपुर में दिल दहलाने वाली वारदात हुई। यहां एक युवक ने अपने परिवार के साथ सोए छोटे भाइयों के कमरों को बंद कर आग लगा दी। चिलुआताल इलाके के दहला गांव में शुक्रवार रात यह घटना हुई।
विज्ञापन
माला से मिलने पहुंचीं बहनें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के चिलुआताल का दहला गांव शुक्रवार रात आगजनी की घटना से दहल गया। रात 11:30 बजे अचानक मुन्नीलाल के घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। दो कमरों से आग की लपटें निकल रही थीं, दरवाजे पर ताला लगा था।
अंदर एक कमरे में मुन्नीलाल का बेटा बृजेश निषाद पत्नी मधु और तीन साल की बेटी रिद्धिमा के साथ बचाने के लिए चिल्ला रहे थे। वहीं बगल में अरविंद पत्नी माला के साथ बाहर आने के लिए जूझ रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर में आग लगाने वाला बड़ा भाई बेचन निषाद हाथ में राड लेकर चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहा था कि आज सबको जिंदा जला दूंगा, अब बचकर दिखाओ। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होने पर वह फरार हो गया।
विज्ञापन
राजघाट क्षेत्र के महेवा से एक दिन पहले बृजेश और अरविंद का भांजा पप्पू साहनी घर आकर रुका था। बेचन ने सिलिंडर का पाइप कमरे में डालकर गैस खोल दिया तो पप्पू ने बंद किया।

इसके बाद आग बुझाने के लिए 45 मिनट तक बाल्टी से पानी लाकर दोनों कमरों में फेंकता रहा, लेकिन आग नहीं बुझी। तभी अचानक कमरे में रखे फ्रिज में विस्फोट हुआ और दीवार फट गई। वहां से दीवार तोड़कर पप्पू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग में फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाला। बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) झुलस गईं। उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
परिवार के साथ सोए छोटे भाइयों के कमरों को बंद कर लगाई आग
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। चिलुआताल थाना इलाके के दहला गांव में बड़े भाई बेचन ने ने शुक्रवार रात 11:30 बजे दो छोटे भाइयों के कमरों में ताला बंद कर थिनर (तारपीन का तेल) डालकर आग लगा दी।
दोनों भाई पत्नी और बच्चों के साथ सोए हुए थे। आग लगते ही वे बाहर आने के लिए शोर मचाने लगे, लेकिन बाहर से ताला बंद था। करीब एक घंटे तक आग की लपटों के बीच वे कमरों में जान बचाने के लिए जूझते रहे। इसी बीच फ्रिज का सिलिंडर दगने से कमरे की दीवार फट गई। उसी रास्ते घायलों को बाहर निकाला गया।

आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उनकी पत्नी माला (25) झुलस गए। परिजन और आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
अरविंद और उनकी पत्नी माला की हालत गंभीर है। दोनों की 10 दिन पहले 4 दिसंबर को शादी हुई थी। झंगहा के नई बाजार की माला पांच दिसंबर को विदा होकर ससुराल पहुंची थीं।
अरविंद और उनकी पत्नी माला की हालत गंभीर है। दोनों की 10 दिन पहले 4 दिसंबर को शादी हुई थी। झंगहा के नई बाजार की माला पांच दिसंबर को विदा होकर ससुराल पहुंची थीं।