{"_id":"624d7cacebf42c48ab0e0302","slug":"eight-people-injured-in-four-road-accidents-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चार सड़क हादसों में आठ लोग घायल, अलग-अलग जगहों पर हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चार सड़क हादसों में आठ लोग घायल, अलग-अलग जगहों पर हुई घटना
Wed, 06 Apr 2022 05:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए चार सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कुसम्ही बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, खोराबार इलाके के भैंसहा के पास सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल भैंसहा के जर्दा टोला निवासी योगेश (25) और विश्वनाथ (70) के रूप में हुई। योगेश बुधवार सुबह आठ मजदूरी करने बाइक से जा रहे थे। बगल के ही विश्वनाथ भी बाजार की ओर जा रहे थे, इस वजह से वह भी बाइक पर बैठ गए।
विज्ञापन
रास्ते में सिलिंडर लदी खड़ी गाड़ी में बाइक सवार अनियंत्रित होकर घुस गए और दोनों घायल हो गए। सरहारी प्रतिनिधि के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के मिरचाइन-सरहरी मार्ग पर बुधवार सुबह मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से टहलने निकले तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों की पहचान सरहरी निवासी नरसिंह गुप्ता (60), सुरेश विश्वकर्मा (58) तथा रघुनाथपुर के मिरचाइन टोला निवासी खूबलाल वर्मा (55) घायल हुए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पाली प्रतिनिधि के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के नेवास गांव निवासी प्रवेश कुमार (16), बुधवार को परीक्षा देकर घर लौट रहा था कि डुमरी चौराहे के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से छात्र घायल हो गया।
झुमिला बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, मंगलवार की रात रामजानकी नगर मार्ग पर कार सवार घायल हो गए। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।