{"_id":"643fac9f711d9cad7b035dd8","slug":"eight-pamphlets-for-a-total-of-four-posts-including-one-for-mayor-were-cancelled-2023-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: मेयर के एक समेत कुल चार पदों के आठ पर्चे निरस्त, नहीं लगानी पड़ेगी दो EVM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: मेयर के एक समेत कुल चार पदों के आठ पर्चे निरस्त, नहीं लगानी पड़ेगी दो EVM
Wed, 19 Apr 2023 02:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव के लिए दाखिल हुए नामांकन पत्रों में से मेयर के एक समेत नगर निगम व नगर पंचायतों के सभी चार पदों को मिलाकर आठ पर्चें खारिज हुए हैं। नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन है।
विज्ञापन
इसी दिन यह साफ हो जाएगा कि कौन-कौन से पदों के लिए कितने दावेदारों के बीच भिड़ंत होगी। 21 को प्रतीक चिह्नों का आवंटन होगा। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान नगर निगम के मेयर पद के लिए एक, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो, पार्षद पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए दो पर्चे निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन पर रार, पूर्व विधायक अमनमणि बसपा से निष्कासित
विज्ञापन
फिलहाल अभी मेयर के लिए 15 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। एक पर्चा खारिज हो जाने से बूथों पर दो-दो ईवीएम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ईवीएम में 15 प्रत्याशियों के नाम की जगह होती है। 16 वां बटन नोटा का होता है।
सभी आरओ के टेबल पर मंगलवार की सुबह 11 बजे से ही नामांकन पत्रों की जांच शुरू हुई। वार्ड नंबर 43 में एक प्रत्याशी के शपथ पत्र को गलत बताते हुए विपक्षी प्रत्याशी ने पर्चा निरस्त करने को कहा, लेकिन आरओ ने आपत्ति दर्ज नहीं की। मेयर पद के लिए अशोक का पर्चा निरस्त कर दिया गया। उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावक और उम्मीदवार का हस्ताक्षर नहीं था।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में घघसरा बाजार के बबलू का पर्चा कम उम्र की वजह से निरस्त कर दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु 30 साल होनी चाहिए। बबलू की उम्र इससे कम पाई गई।
पीपीगंज नगर पंचायत में निर्दल प्रत्याशी गौरी देवी का पर्चा निरस्त कर दिया गया। इनकी ओर से दिए गए नामांकन पत्र में कई स्थान पर जानकारी नहीं भरी गई थी। इनके पति प्रह्लाद गुप्ता ने भी पर्चा भरा था, जिसे स्वीकृत कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: देवरिया में खाना पकाते समय हादसा, गैस सिलेंडर से लगी आग, मां-बेटी की झुलसने से मौत
अध्यक्ष पद पर कुल 182 प्रत्याशी हैं। इसी तरह नगर निगम के 80 वार्डों में से तीन में पर्चे खारिज हुए हैं। वार्ड नंबर 13 संझाई से निर्दल प्रत्याशी सुनीता, वार्ड नंबर 30 गुलरिहा में निर्दल प्रत्याशी पिंकी, वार्ड नंबर 40 कृष्णानगर में निर्दल प्रत्याशी काजल का पर्चा निरस्त कर दिया गया।
पार्षद पद के लिए 80 वार्ड में 628 प्रत्याशी होंगे। वार्ड संख्या 80 में एक ही पर्चा दाखिल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है। सदस्य पदों पर उरुवां बाजार में कोरिता देवी व श्याम सुंदर का पर्चा निरस्त किया गया। सदस्य पद पर 1192 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।