{"_id":"645e76759a5814bcf80ffb71","slug":"eight-injured-one-serious-in-collision-of-three-vehicles-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-164123-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन वाहनों की टक्कर में आठ घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन वाहनों की टक्कर में आठ घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
- चौरीचौरा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चौरीचौरा/सरदारनगर। गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर दुबियारी पुल के पास शुक्रवार सुबह 11 बजे लेन क्राॅसिंग पर तीन वाहनों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को पीएचसी पहुंचाया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
संतकबीरनगर जिले के धनघटा से बोलेरो सवार मां तरकुलहा देवी का दर्शन करने जा रहे थे। चालक दुबियारी पुल के पास लेन क्राॅसिंग पर पहुंचा तभी गोरखपुर जा रही पिकअप से टक्कर हो गई। उसी समय पिपराइच क्षेत्र से चौरीचौरा जा रहा ऑटो भी पहुंच गया। चालक ब्रेक नहीं ले पाया, जिससे ऑटो की टक्कर पिकअप से हो गई।
घायलों में पिपराइच क्षेत्र के सिधौली निवासी धीरज (15), रीना (40), संजू (35), रामसेवक (45), रामप्रवेश गुप्ता (35), सरस्वती (25), कृष्ण नारायण (30), रामशरण (40) को चोट लगी। डॉक्टर ने रामप्रवेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
0000