{"_id":"5e803e408ebc3e77360e50a1","slug":"eight-crore-will-come-to-account-of-86-thousand-mnrega-laborers-of-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने दी सौगात, गोरखपुर के 86 हजार मनरेगा मजदूरों के खाते में आज आएंगे आठ करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने दी सौगात, गोरखपुर के 86 हजार मनरेगा मजदूरों के खाते में आज आएंगे आठ करोड़
Mon, 30 Mar 2020 10:10 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:10 AM IST
सार
- हर जिले के एक मनरेगा मजदूर से संवाद करेंगे सीएम
- गोरखपुर में चिलबिलवां का मजदूर होगा रूबरू
- जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी, सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष फोकस
विज्ञापन
Cm yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के दौरान तमाम तरह की दिक्कतों से जूझ रहे मनरेगा मजदूरों को सोमवार को बड़ी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में बटन दबाकर प्रदेश के सभी मनरेगा मजदूरों के खातों में उनकी लंबित मजदूरी भेजेंगे। गोरखपुर में 86 हजार मनरेगा मजदूरों के खातों में करीब आठ करोड़ रुपये पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यही नहीं सीएम सूबे के प्रत्येक जिले के एक-एक मनरेगा मजदूर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। गोरखपुर से वनटांगिया गांव चिललिवां का मनरेगा मजदूर सीएम से रूबरू होगा। इसके लिए संबंधित मनरेगा मजदूर के मोबाइल पर ही स्काइप एप इंस्टाल किया जाएगा और वह मोबाइल पर ही सीएम को सुन व देख सकेगा।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह 11 बजे से वनटांगिया ग्राम चिलबिलवा में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिले में करीब 1.78 लाख मजदूर मनरेगा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएम मनरेगा मजदूरों को बताएंगे कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान उनके भरण पोषण के रूप में सरकार उनकी किस तरह मदद कर रही है। उन्हें निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
ऐसे मनरेगा मजदूर जिनका राशन कार्ड अंत्योदय श्रेणी का है उन्हें 35 किलोग्राम राशन प्रति परिवार और जिनका राशन कार्ड पात्र गृहस्थी का है उन्हें 5 किग्रा प्रति यूनिट के हिसाब से राशन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री मनरेगा मजदूरों को यह भी बताएंगे कि मनरेगा के तहत मजदूरी में की गई वृद्धि एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। अब मजदूरों को 182 रुपए की बजाए 202 रुपए प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी।
गोरखपुर सीडीओ हर्षिता माथुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर मनरेगा मजदूरों के खाते में धनराशि ट्रांसफर करने संबंधी सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सोमवार को 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री जिले के चिलबिलवां के एक मनरेगा मजदूर से सीधा संवाद भी करेंगे।