फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eight AIIMS students suspended for assault in Gorakhpur

Gorakhpur News: मारपीट के आरोप में एम्स के आठ छात्र निलंबित, दो गुटों के बीच हुआ था विवाद

Fri, 16 Dec 2022 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Dec 2022 10:12 AM IST
सार

एम्स मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स में एमबीबीएस छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आठ छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। एम्स कैंपस में इन छात्रों की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
Eight AIIMS students suspended for assault in Gorakhpur
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस छात्रों के बीच हुई मारपीट में आठ छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच में छात्रों के दोषी पाए जाने पर एम्स प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एम्स में एमबीबीएस 2019-20 बैच के छात्र मेस में खाने को लेकर आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच कई गुट बन गए हैं, जो एक दूसरे का विरोध करते हैं। इसी क्रम में खाने की बात को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। इस घटना में दोनों गुटों के करीब छह छात्रों को चोटें आई थीं, जिनमें तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे। इन छात्रों का इलाज  एम्स में ही चल रहा है।
विज्ञापन


घटना के बाद एम्स प्रशासन मामले को दबाने में जुटा था। इस बीच मामले की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को हो गई। इसके बाद ही एम्स प्रशासन ने जांच कमेटी बनाई। कमेटी ने आठ छात्रों को दोषी पाया। इसके बाद इन छात्रों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स मीडिया प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि एम्स में एमबीबीएस छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आठ छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। एम्स कैंपस में इन छात्रों की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।


छात्रों का गुट चलाता है मेस
एम्स में खाने का मेस छात्रों का एक गुट चलाता है, जिसे लेकर छात्रों के दूसरे गुट को आपत्ति है। अंदरखाने में इसे लेकर काफी दिनों से विरोध चल रहा था। बताया जा रहा है मेस चलाने को लेकर दूसरे बैच के एमबीबीएस छात्र काफी दिनों से प्रयासरत हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। इसके पीछे  एम्स के बड़े अधिकारी का वरदहस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed