फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Eid preparations: Bhaijaan's craze for Pathani suit and neck scarf

ईद की तैयारी : भाईजान के पठानी सूट और गले के स्कार्फ का क्रेज

Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Eid preparations: Bhaijaan's craze for Pathani suit and neck scarf
ईद के मौके पर सलमान खान के पहने स्कार्फ की मांग
विज्ञापन

रईस के कुर्ते भी लोगों को आ रहे हैं पसंद

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। झूमे जो पठान, तो महफिल ही लुट जाए... पठान मूवी के इस गाने में भले ही महफिल लूटने की बात की जा रही हो, लेकिन ईद के मौके पर भाईजान ही महफिल लूट चुके हैं। सलमान खान का पहना पठानी सूट और गले का स्कार्फ इस बार भी ईद के बाजार की शान बना हुआ है। रेट और क्वालिटी के हिसाब से इसके दाम भी तय हो रहे हैं, जो 100 से 250 रुपये के बीच है। खास बात यह है कि फिल्म रईस में शाहरुख खान का पहना पठानी सूट और चिमकी लगा हुआ कुर्ता लोगों को अब भी पसंद आ रहा है।
शाहमारूफ में दुकान लगाने वाले मोहम्मद अजमल बताते हैं कि बाजार में इस बार लोग मौसम का ध्यान रखकर भी खरीदारी कर रहे हैं। सलमान खान के गमछे और शाहरुख खान के पहने पठानी सूट तो लोग मांग ही रहे हैं। साथ में एक-दो जोड़े सूती कुर्ते भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा इसलिए कि मौसम का अभी जो हाल है, उसे देखते हुए सारा दिन चमकदार और मोटे कपड़े पहनना मुश्किल होगा। ऐसे में लोग आरामदेह कुर्ता और पायजामा भी खरीद रहे हैं, जिससे कि नमाज पढ़ने के बाद उसे बदलकर आरामदायक महसूस किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चे कुर्तों के साथ ही उस पर जैकेट भी मांग रहे हैं, जिसे देखते हुए बाजार में पूरा सेट आया है, जिसमें कुर्ता, पायजामा, जैकेट और टोपी है। इसमें रंगों के साथ ही डिजाइन की भी काफी वेरायटी मौजूद है।
अजमल ने बताया कि इस बार भी कुर्तों की रेंज आम आदमी की जेब का ध्यान में रखकर मंगाई गई है। लोग 350 रुपये से लेकर 1000 रुपये में कुर्ता और पायजामा का सेट खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि सदाबहार चिकन के कुर्तों का बाजार अब भी जोरों पर हैं। यहां कढ़ाई और कपड़े के हिसाब से चिकन के कुर्ते भी बाजार में पसंद किए जा रहे हैं।
रेती पर दुकान लगाने वाले शम्स तनवीर का कहना है कि ईद पर ज्यादातर ऐसे बाजार लगते हैं, जो साल में सिर्फ एक बार ही लगाए जाते हैं। ऐसे में यह अपना सारा सामान चांद रात के दिन खाली कर देना चाहते हैं। यही वजह है कि चांद रात पर खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को अच्छे और सस्ते कपड़े मिल जाते हैं।
रेती-नखास के आसपास, जाफरा बाजार और गोरखनाथ में लगने वाले बाजारों में भी चांद रात के मौके पर खास भीड़ रहती है और यहां ईद के मौके पर इस्तेमाल होने वाले सभी सामान एक ही जगह के आसपास में मिल जाते हैं। खासतौर पर लोग खरीदारी के लिए चांद रात का इंतजार भी करते हैं।
---
आज दिख सकता है ईद का चांद
माहे रमजान की 29वीं रात नौ अप्रैल को होगी। ऐसे में ईद की चांद रात के लिए मंगलवार को चांद दिख सकता है। चांद देखने के लिए जामा मस्जिद उर्दू बाजार के साथ ही दरगाह मुबारक खां शहीद पर भी इसके लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। ईद का चांद निकला है या नहीं इसकी तस्दीक करने के लिए जामा मस्जिद उर्दू बाजार में बनी कमेटी लोगों से राय लेने के बाद फैसला करेगी। वहीं दरगाह मुबारक खां शहीद पर मरकजी चांद कमेटी के सदस्य वहां मौजूद रहेंगे और चांद देखेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को चांद नजर आए तो वह जरूर संपर्क करें।


-
पूरा रोजा रखने वाले 22 नन्हे रोजेदारों का हुआ सम्मान
गोरखपुर। रोजा रखने और इबादत करने में छोटे बच्चे कहीं से भी पीछे नहीं रहे। तेज धूप और गर्मी में उन्होंने करीब 14 घंटे का रोजा रखा। इस दौरान उन्होंने इबादत भी की। मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में दीनी शिक्षा हासिल कर रहे नन्हें रोजेदार बच्चों ने मिसाल पेश की। छह से 13 साल के 22 रोजेदारों ने एक भी रोजा नहीं छोड़ा है। इनका हौसला अफजाई के लिए सोमवार को मकतब में इन्हें सम्मानित किया गया। इन नन्हें रोजेदारों में अकमल, बेलाल, नूर सबा, फिजा, आयशा फातिमा, सना खान, हिफ्जा करीम, यासिर अली, फातिमा खातून, सरताज रजा, अफीना, फलक, फरहान, अल्फी, आयशा, आरिफ, शम्स, शिफा, खुशी, अल्फिया, उमरा खान व अलहम खान को तोहफा देकर सम्मानित किया गया। अंत में सलातो सलाम पढ़कर पूरी दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। महफिल में मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी, मोहम्मद आजम, हाफिज रहमत अली निजामी, हाफिज सैफ अली, हाफिज अशरफ रजा समेत मकतब के बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed