फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Efforts to build flatted factory in industrial estate in Gorakhpur intensified

गोरखपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट: फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने की कवायद तेज, शासन को भेजा गया है प्रस्ताव

Mon, 20 Sep 2021 12:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Sep 2021 12:54 PM IST
सार

जिला उद्योग केंद्र की ओर शासन को भेजा गया है प्रस्ताव। जमीन नामांतरण के लिए शासन से की गई मांग।

विज्ञापन
Efforts to build flatted factory in industrial estate in Gorakhpur intensified
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंडस्ट्रियल इस्टेट में भी फ्लैटेड फैक्टरी के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। गोरखपुर में जिला उद्योग केंद्र की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। साथ ही शासन से हथकरघा विभाग की प्रस्तावित जमीन को उद्योग विभाग के नाम ट्रांसफर करने का शासन से मांग की गई है।
विज्ञापन


एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल रेडीमेड गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के बाद अब इंडस्ट्रियल इस्टेट में भी फ्लैटेड फैक्टरी प्रस्तावित की गई है। फैक्ट्री का निर्माण हथकरघा विभाग की जमीन पर कराने की योजना है। जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया शासन स्तर पर संपन्न होगी। उसके बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया था प्रस्ताव
मुख्यमंत्री के निर्देश पर सबसे पहले गीडा में फ्लैटेड फैक्टरी बनाने की मंजूरी मिली है। गीडा में 70 उद्यमियों को इकाई लगाने के लिए स्थान मिल सकेगा। गीडा में मंजूरी मिलने के बाद उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल इस्टेट गोरखनाथ में भी हथकरघा विभाग की खाली पड़ी जमीन पर फ्लैटेड फैक्टरी स्थापित करने की मांग की। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल के गोरखपुर आगमन पर उद्यमियों ने यह मांग रखी थी। उद्यमियों की मांग के बाद यहां भी फैक्टरी बनाने का निर्णय लिया गया है। कुछ दिन पहले जिला उद्योग केंद्र की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योगरवि कुमार शर्मा ने बताया कि इंडस्ट्रियल इस्टेट में फ्लैटेड फैक्टरी बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन स्तर पर ही जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होनी है। उसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed