फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Efforts have begun to conduct the examination on time and declare the results.

गोरखपुर विश्वविद्यालय : एक अप्रैल से वार्षिक और सम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी

Tue, 03 Mar 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Efforts have begun to conduct the examination on time and declare the results.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को समय से अंकपत्र और डिग्री मिल सके, इसके लिए अभी से कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए इस बार प्राइवेट व अन्य वार्षिक के साथ ही स्नातक और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी एक अप्रैल से कराए जाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


डीडीयू में सत्र 2021-22 में पहली बार सेमेस्टर प्रणाली लागू हुई थी। उसके बाद से ही समय से परीक्षाएं कराना और परिणाम घोषित करना चुनौती बना हुआ है। इस बार डीडीयू प्रशासन इसे लेकर गंभीर है। वार्षिक आधार पर होने वाली प्राइवेट परीक्षाएं प्राय: 15-20 मार्च से शुरू हो जाती हैं। इस बार एक अप्रैल से शुरू किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

प्राइवेट परीक्षाओं के साथ ही पीजी और यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी। उन परीक्षाओं के लगभग 10-15 दिन बाद अन्य सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीयू और कॉलेजों में एक से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश होता है। ऐसे में डीडीयू प्रशासन की यह भी कोशिश है कि 20 मई के पहले सभी परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएं। डीडीयू प्रशासन हर हाल में 31 मई तक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी संपन्न करा लेना चाहता है। डीडीयू प्रशासन की कोशिश है कि जून में ही सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएं।



इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि प्राइवेट परीक्षाओं के साथ ही यूजी और पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू किए जाने की योजना है। इसके लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। कोशिश है कि मई के अंत तक सभी परीक्षाएं कराकर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी करा लिया जाए, जिससे जून में परिणाम जारी किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed