{"_id":"64cd5dffd44a970ba001ac37","slug":"education-notice-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-262748-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिले के 1,102 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिले के 1,102 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या में वृद्धि के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के प्रयासों के बावजूद जिले में बड़ी संख्या में स्कूलों में असंतोषजनक स्थिति बनी हुई है। जिले के 1,102 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में 10 से कम नामांकन हुए हैं। बीएसए ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन की समीक्षा में जिले के 1,102 स्कूलों में कक्षा एक में दस से कम नामांकन होने पर संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर विद्यालयों से स्पष्टीकरण लेकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। किसी भी विद्यालय की तरफ से स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सप्ताह भीतर जवाब तलब किया है। बीएसए ने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्यवाही होगी। खंड शिक्षाधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।