फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   education in counsiling

Gorakhpur News: सर! परीक्षा परिणाम घोषित करवा दीजिए नहीं तो काउंसिलिंग से हो जाऊंगी बाहर

Sat, 05 Aug 2023 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
education in counsiling
गोरखपुर। सर, बीए तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित करवा दीजिए। बहुत मेहनत करने पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आया था। परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से काउंसिलिंग नहीं करवा सकी। अब द्वितीय मेरिट लिस्ट की काउंसिलिंग का शनिवार को अंतिम तिथि है। अगर अब काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुई तो प्रवेश पाने से वंचित हो जाऊंगी।
विज्ञापन


यह गुहार पिपराइच की रहने वाली अर्चना सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक और मुख्य नियंता से मिलकर लगाई। उसने बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए तृतीय वर्ष का परीक्षा दी है। परीक्षा समाप्त हुए दो माह से अधिक का समय हो गया। परीक्षा परिणाम नहीं आने से वह काउंसिलिंग से वंचित हो रही है।
विज्ञापन

यह दर्द केवल अर्चना का नहीं है, गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर रोज बड़ी संख्या में छात्र बीए तृतीय वर्ष का रिजल्ट नहीं निकलने से दूसरे विश्वविद्यालयों में चल रही काउंसिलिंग से वंचित होने के डर से पहुंच रहे हैं। वह बाकायदा दूसरे विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में निकला अपना नाम व प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

सीयूईटी और बीएड की काउंसिलिंग को लेकर तनाव

सीयूईटी पीजी और बीएड में प्रवेश के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय और सम्बद्ध कॉलेजों के हजारों छात्रों ने आवेदन किया है। सीयूईटी पीजी में प्रवेश के लिए विभिन्न केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में पंजीकरण और काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गोविवि और सम्बद्ध कॉलेजों के छात्र इसे लेकर तनाव में हैं कि कहीं गोविवि की लेटलतीफी उन पर भारी न पड़ जाए। बीएड की काउंसिलिंग की तिथि भी 10 अगस्त घोषित है। अब 10 अगस्त से गोविवि में परास्नातक की काउंसिलिंग शुरू होने की घोषणा से छात्रों को उम्मीद भी घोषित हो सकती है।
----
बीएससी का डेढ़ दर्जन कॉलेजों का ही आया परिणाम

गोविवि से संबद्ध करीब 80 कॉलेजों में बीएससी की पढ़ाई होती है। बीएससी तृतीय वर्ष का परिणाम 31 जुलाई को घोषित किया गया है। तब करीब डेढ़ दर्जन कॉलेजों का ही परिणाम घोषित हुआ था। कई महाविद्यालयों ने अभी छात्र-छात्राओं का आंतरिक और प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक ही विश्वविद्यालय को नहीं भेजे हैं। इसलिए भी बीएससी का परिणाम घोषित नहीं हो सका है।

------
वर्जन
बीए तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर छात्रा मिलने आई थी। उसको इलाहाबाद विश्वविद्यालय में काउंसलिंग करवाना है। परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने के लिए पूरी टीम लगी हुई है। जल्द परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

-डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक, गोविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed