फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   education

स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारें

Sat, 01 Aug 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
education
स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारें
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने वीडियो मीट के माध्यम से विभाग के जिम्मेदारों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को उच्च स्तर का बनाए जाने की दिशा में पहल की जा रही है। शिक्षक, बीईओ व बीएसए की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं भी बेहतर पहल करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारें और स्कूल को शिक्षण में अग्रणी बनाएं।

ये निर्देश महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने शनिवार को वीडियो मीट के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए मिशन प्रेरणा के तहत प्रशिक्षण व अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम कराया जा रहा है। स्कूलों के शिक्षक भी शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हुए विद्यार्थियों को उसका लाभ दिलाएं। खंड शिक्षा अधिकारी भी प्रशिक्षण, जांच व अन्य कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा कराएं। बेसिक शिक्षा अधिकारी भी समय-समय पर योजनाओं व कार्यों की समीक्षा करते हुए उसे कराना सुनिश्चित करें। वीडियो मीट में बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल, बीईओ हेमवंत कुमार, आरडी प्रसाद, अरविंद सिंह, जिला समन्वयक सूर्यप्रकाश सिंह, अनुपम कुमार, शैलेंद्र वर्मा, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed