{"_id":"64f0f741b5e81ca52209579c","slug":"education-admission-gorakhpur-news-c-7-gkp1017-290598-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विज्ञान वर्ग और पीजी की कक्षाओं के संचालन का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विज्ञान वर्ग और पीजी की कक्षाओं के संचालन का रास्ता साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय ने भवन निर्माण के लिए भेजा डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवां। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में अब विज्ञान वर्ग और पीजी (परास्नातक) की कक्षाओं के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। प्राचार्य डाॅ. कुमुद त्रिपाठी ने बताया कि भवन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सहजनवां स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय करीब 10 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है। तहसील क्षेत्र के एकमात्र राजकीय महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर अभी तक गृह विज्ञान, हिंदी, कला, संस्कृति, इतिहास, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और शारीरिक शिक्षा की कक्षाएं चलती हैं। विज्ञान वर्ग और पीजी की कक्षाएं नहीं चलने से छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें हो रही थीं।
समस्या को देख प्राचार्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ और अफसरों को पत्र भेजकर विज्ञान वर्ग और पीजी की कक्षाएं शुरू कराने की मांग की थी। पत्र के बाद शासन के आदेश पर राजकीय निर्माण निगम की तरफ से डीपीआर तैयार किया गया, जिसमें 765.43 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।