{"_id":"61386a265deef16990743569","slug":"economy-coach-will-be-put-in-gorakhpur-to-cochin-and-lucknow-to-pushpak-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: गोरखपुर से कोचीन व लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस में लगेंगे इकोनॉमी कोच, दिव्यांगों को मिलेगी विशेष सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: गोरखपुर से कोचीन व लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस में लगेंगे इकोनॉमी कोच, दिव्यांगों को मिलेगी विशेष सुविधा
Wed, 08 Sep 2021 01:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:15 PM IST
सार
पहले चरण में एनईआर की दो ट्रेनों के लिए मिले हैं 12 कोच, 30 अक्तूबर को लखनऊ से दो कोच लगाकर रवाना होगी पुष्पक एक्सप्रेस।
विज्ञापन
भारतीय रेल। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : twitter
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे में पहली एसी थर्ड इकोनॉमी कोच पुष्पक एक्सप्रेस में लगेंगे। 30 अक्तूबर को लखनऊ से मुंबई के लिए यह ट्रेन रवाना होगी। इसके साथ ही गोरखपुर से कोचीन एक्सप्रेस में भी इकोनॉमी कोच लगाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। पहले चरण में इन दोनों ट्रेनों के लिए कुल 12 कोच मिले हैं। इस कोच के लगने से जहां सीटें बढ़ जाएंगी वहीं यात्रियों को किराया भी कम देना पड़ेगा।
विज्ञापन
रेलवे ने एसी थर्ड कोच की डिजाइन में बदलाव करते हुए उसे इकोनॉमी कोच का नाम दिया है। नए कोच में 11 सीटें बढ़ जाएंगी। लखनऊ से मुंबई की यात्रा में 105 रुपये कम देने होंगे। सामान्य एसी थर्ड का किराया 1665 रुपये है ,जबकि इकोनॉमी कोच में 1560 रुपये ही देने होंगे।
विज्ञापन
कोचीन एक्सप्रेस की चार रेकों में लगाए जाएंगे
दक्षिण भारत के लिए गोरखपुर से अलग-अलग स्थानों के लिए चलने वाली कोचीन एक्सप्रेस की चार रेक में भी इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। तीन रेक के लिए कोच आवंटित हो गए हैं। एक रेक की मांग की गई है। जल्द ही कोचीन एक्सप्रेस में इकोनॉमी कोच लगाने का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इसके बाद किराया तय हो जाएगा।
विज्ञापन
दिव्यांगजनों को इकोनॉमी कोचों में विशेष सुविधा दी गई है। इस कोच के शौचालय में दिव्यांगों को हाथ धोने में दिक्कत न हो, इसके लिए पैडल नल की व्यवस्था की गई है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए, यह आम यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक है।
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे को 12 इकोनॉमी कोच आवंटित हुए हैं। 30 अक्तूबर को लखनऊ से मुंबई के लिए पहली ट्रेन पुष्पक एक्सप्रेस रवाना होगी। इकोनॉमी कोच में 72 की जगह अब 83 बर्थ उपलब्ध होंगे और किराया भी कम लगेगा। जैसे-जैसे कोच मिलेंगे ट्रेनों में इसे लगाया जाएगा।
Trending Videos
कोच की खासियत
- नए कोचों की संचलन क्षमता 160 किमी प्रतिघंटा है।
- प्रत्येक बर्थ में अलग-अलग एसी वेंट है।
- वैयक्तिकृत रीडिंग लाइट है।
- टच फ्री फिटिंग वाले बायो टायलेट लगाए गए हैं।
- बेहतर आराम के साथ फायर प्रूफ बर्थ हैं।
- साइड बर्थ के साथ जलपान मेज (स्नैक्स टेबल) की व्यवस्था की गई है।
- लैपटॉप-मोबाइल चार्ज करने के लिए पर्सनल साकेट दिए गए हैं, साथ ही यूएसबी की सुविधा भी है।
- बीच और ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए सुविधाजनक सीढ़ी होगी।