{"_id":"65c55666cbc45f4aeb030ae4","slug":"earned-rs-20-from-online-targetthen-lost-rs-81-thousand-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-459774-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ऑनलाइन टारगेट से 20 रुपये कमाए...फिर गंवा दिए 81 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ऑनलाइन टारगेट से 20 रुपये कमाए...फिर गंवा दिए 81 हजार
विज्ञापन
साइबर जालसाज ने खाली किया खाता, अब रुपये वापसी के लिए लगा रहे गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीटेक के छात्र को जालसाज ने अपने जाल में ऐसा फंसाया कि 20 रुपये की आमदनी कर अपने खाते से 81 हजार रुपये गंवा दिए। पिता को जब बैंक अकाउंट में रुपये कम लगे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने साइबर के ऑनलाइन नंबर पर शिकायत करने के साथ ही साइबर थाने में प्रार्थनापत्र देकर रुपये वापसी की गुहार लगाई है। साइबर एक्सपर्ट मामले की जांच कर रहे हैं।
बेतियाहाता के सच्चिदानंद दुबे ने प्रार्थनापत्र दिया है। उनका कहना है कि बेटा बीटेक पास किया है। एक दिन उसे इंटरनेट पर कोई टारगेट पूरा करने पर रुपये कमाने का लिंक मिला। इस लिंक पर उसने पहली बार 500 रुपये लगा दिया और 520 रुपये कमा भी लिया।
20 रुपये के मुनाफे की लालच में आकर युवक ने फिर रुपये लगाना शुरू कर दिया। उसने चार फरवरी को एक साथ 81 हजार रुपये लगा दिए और जब उसका पूरा पैसा डूब गया तब उसे जालसाजी की भनक लगी। पिता ने खाता चेक कराया और फिर बेटे से पूछा तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। अब उन्होंने साइबर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।