फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   During his Gorakhpur visit, CM Yogi inspected various works of the city and gave instructions

Gorakhpur News: सीएम योगी ने विकास कामों का किया निरीक्षण, कहा, गुणवत्ता से तनिक भी समझौता बर्दाश्त नहीं

Sat, 15 Jun 2024 03:36 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 15 Jun 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
During his Gorakhpur visit, CM Yogi inspected various works of the city and gave instructions
विकास कार्यों की समीक्षा करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन देवरिया बाईपास फोरलेन, नाला तथा तारामंडल क्षेत्र के सड़क व नाला का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


शनिवार पूर्वाह्न गोरखपुर चिड़ियाघर का निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने भगत चौराहे पर देवरिया बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने भौतिक निरीक्षण करने के साथ ही प्रोजेक्ट के ड्राइंग मैप का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देशित किया कि फोरलेन के निर्माण में गुणवत्ता से तनिक भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की भी हिदायत दी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नाला की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि इसमें आसपास के मोहल्ले का पानी आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जहां जरूरी हो वहां चेम्बर बनाए जाएं। नाला को ढककर इसे फुटपाथ के रूप में इस्तेमाल करने लायक बनाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए कि देवरिया बाईपास के शुरुआती कनेक्टिंग पॉइंट पर बन रहे नौसढ़-पैडलेगंज सिक्सलेन और फ्लाईओवर के पास सर्वे कर यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कहीं भी भविष्य में जाम की समस्या न रहे।


देवरिया बाईपास के बाद सीएम योगी तारामंडल क्षेत्र में बन रहे सड़क व नाला का जायजा लेने पहुंचे। तारामंडल के सामने निर्माण कार्य को देखने के बाद उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाकर इसे जल्द पूरा किया जाए। गुणवत्ता के साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इसकी ऊंचाई से आमजन को कोई असुविधा न हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed