{"_id":"69e7e4f64efe99983f00fbe3","slug":"due-to-strong-winds-dust-was-blown-on-the-roads-people-were-suffering-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1297098-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हीटवेब का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन पारा 41 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हीटवेब का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन पारा 41 डिग्री के पार
विज्ञापन
गोरखपुर। हीटवेब का कहर लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। दिन में पश्चिमी गर्म तेज हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हवा की गति अधिक होने के कारण दिन में सड़कों पर धूल भी उड़ी। तापमान लगातार दूसरे दिन 41 डिग्री से अधिक रहा। अगले तीन-चार दिन तक ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं।
दिन में घर से बाहर निकले लोगों को लू के थपेड़ों ने झेला दिया। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप से लोग परेशान दिखने लगे थे। दोपहर में चली लू के कारण सड़कों पर भीड़ कम दिखी। लग्न का सीजन होने के बावजूद लोग दिन में निकलने से परहेज कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ऊपर से पश्चिमी गर्म हवाएं चल रही हैं। इसी वजह से लू की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रहा। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर 20 डिग्री सेल्सियस का रहा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी हीटवेब की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि तीन-चार दिन बाद हवा की गति कम होने पर थोड़ी सी राहत मिलेगी। उसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। फिलहाल दिन में 20-30 किमी प्रतिघंटा तक की गति से हवाएं चल रही हैं।