फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to fear of molestation in Gorakhpur girl stopped going to college

UP News: गोरखपुर में छेड़खानी के डर से युवती ने कॉलेज जाना छोड़ा, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 17 Dec 2022 11:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो झंगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो झंगहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Dec 2022 11:00 AM IST
सार

पीड़िता ने पहले तो घरवालों से बात छिपाई और फिर कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। घरवालों के कई बार पूछने पर उसने बताया तो आरोपी को समझाने की भी कोशिश घरवालों ने की। शुक्रवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Due to fear of molestation in Gorakhpur girl stopped going to college
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना समाने आई है। यहां झंगहा इलाके में छेड़खानी से आजिज आकर एक गांव की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। काफी दिन तक परिजनों ने आरोपी को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी तो थाना पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को झंगहा पुलिस ने आरोपी जंगल रूसलपुर नंबर दो नेकवार निवासी शेषनाथ पासवान के खिलाफ छेड़खानी, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव की रहने वाली छात्रा रानापार गांव में स्थित एक महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा का कहना है कि पिछले दो महीने से आरोपी शेषनाथ कॉलेज आते-जाते समय छेड़खानी करता है। कई बार रास्ता भी रोक लेता है। एक दिन उसने जबरन बात करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पहले तो घरवालों से बात छिपाई और फिर कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। घरवालों के कई बार पूछने पर उसने बताया तो आरोपी को समझाने की भी कोशिश घरवालों ने की। शुक्रवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed