{"_id":"64cddf2942041e31ca061dab","slug":"due-to-convoy-of-bhim-army-chief-road-jammed-for-three-hours-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भीम आर्मी प्रमुख के काफिला के चलते तीन घंटे तक सड़क जाम, राजकिशोर के घरवालों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भीम आर्मी प्रमुख के काफिला के चलते तीन घंटे तक सड़क जाम, राजकिशोर के घरवालों से की मुलाकात
Sat, 05 Aug 2023 11:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो चिल्लूपार।
अमर उजाला ब्यूरो चिल्लूपार।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:10 AM IST
सार
चंद्रशेखर के आगमन पर गांव व आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। लोग घरों के छत पर भी खड़े थे। लोगों व गाड़ियों की भीड़ के चलते सड़क पर जाम लग गया। दोपहर में जैसे ही स्कूलों की छुट्टियां हुईं, जाम और लंबा हो गया।
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर शुक्रवार को बड़हलगंज थाना क्षेत्र के रुदौली गांव पहुंचे। इस गांव में बीते 26 जुलाई को राजकिशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को चंद्रशेखर ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान इतनी भीड़ उमड़ी कि सड़क पर करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे स्कूली बच्चे जहां घर जाने को बेचैन थे तो वहीं जाम के बाहर फंसे लोग जल्दी जाम खुलवाकर घर जाने की जल्दी में थे।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 26 जुलाई की सुबह रुदौली गांव के राजकिशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस गोली कांड में गांव के चार अन्य लोग घायल भी हो गए थे। मृतक के पुत्र की तहरीर पर बड़हलगंज पुलिस ने 7 नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया। पांच अज्ञात अभियुक्त अब भी फरार हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को रुदौली गांव पहुंचे चंद्रशेखर ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी चीफ ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, मृतक व घायलों के परिजनों को असलहे का लाइसेंस और असलहा खरीद कर देने की मांग के अलावा, सभी घायलों को पांच-पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान करने, सभी आरोपियों का घर बुलडोजर लगाकर गिराने, घटना में शामिल सभी अभियुक्तों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में तेजी से सुनवाई कर फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर भीम आर्मी जिला मुख्यालय व जरुरत पड़ने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना-प्रदर्शन करेगी।
तीन घंटे बंद रहा साऊखोर -सेमरा मार्ग
चंद्रशेखर के आगमन पर गांव व आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई थी। लोग घरों के छत पर भी खड़े थे। लोगों व गाड़ियों की भीड़ के चलते सड़क पर जाम लग गया। दोपहर में जैसे ही स्कूलों की छुट्टियां हुईं, जाम और लंबा हो गया। करीब 4 किलोमीटर लंबे इस जाम में स्कूलों की 20 से अधिक बसें व अन्य स्कूल वाहन फंसे रहे। कुछ बच्चे पैदल भी निकलना चाह रहे थे, लेकिन भीड़ के कारण निकल नही पाए।
उधर अभिभावक स्कूल में फोन कर बच्चों को घर नही पहुंचने का कारण पूछते रहे। जाम के चलते अभिभावक भी बच्चों को घर ले जाने के लिए स्कूल नहीं पहुंच पाए। सुरक्षा व्यवस्था में लगी बड़हलगंज, गोला, गगहा, उरुवां और सिकरीगंज थाने की पुलिस के अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी भी तैनात थी।
उधर अभिभावक स्कूल में फोन कर बच्चों को घर नही पहुंचने का कारण पूछते रहे। जाम के चलते अभिभावक भी बच्चों को घर ले जाने के लिए स्कूल नहीं पहुंच पाए। सुरक्षा व्यवस्था में लगी बड़हलगंज, गोला, गगहा, उरुवां और सिकरीगंज थाने की पुलिस के अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी भी तैनात थी।