{"_id":"5f8d63d38ebc3e9b977505f4","slug":"duda-project-officer-issued-show-cause-notice-to-under-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डूडा के परियोजना अधिकारी ने अवर अभियंता को जारी किया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डूडा के परियोजना अधिकारी ने अवर अभियंता को जारी किया कारण बताओ नोटिस
Mon, 19 Oct 2020 03:30 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Oct 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के सेमरा और बेतियाहाता वार्ड में पहले से बनी सड़कों का मुख्यमंत्री से शिलान्यास करा लिए जाने की जानकारी सामने आने के बाद से डूडा में हड़कंप मचा हुआ है। डूडा परियोजना अधिकारी ने सभी अवर अभियंताओं से शिलान्यास की गई सड़कों के संबंध में रिपोर्ट तलब की है। साथ ही सड़क बनी होने के की जानकारी नहीं देने पर एक अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम क्षेत्र की डेढ़ सौ से ज्यादा सड़कों का एक साथ शिलान्यास किया था। इन सड़कों का निर्माण जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
इसी बीच नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सेमरा और बेतियाहाता इलाके की ऐसी दो सड़कों का मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास करा दिए जाने का मामला सामने लाया जिन सड़कों का निर्माण पहले ही करा लिया गया था। इसके बाद से डूडा के परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने डूडा द्वारा मुख्यमंत्री से शिलान्यास कराई गई सभी सड़कों की रिपोर्ट अवर अभियंताओं से तलब की है।
विज्ञापन
डूडा परियोजना अधिकारी विकास कुमार सिंह ने बताया कि सड़क बनी होने के बावजूद इसकी सूचना लिखित तौर पर विभाग को नहीं देने पर अवर अभियंता संजय कुमार सैनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर उनका जवाब यथोचित नहीं होता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्हें उनके मूल विभाग लोक निर्माण विभाग में वापस भेज दिया जाएगा।
सभी अवर अभियंताओं को मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई सभी सड़कों की रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस संबंध में सोमवार को सभी अवर अभियंताओं की बैठक बुलाई गई है।