{"_id":"6555b61417cfbabbb00c5dfe","slug":"drunken-car-rider-hits-seven-vehicles-creates-stampede-in-gorakhpur-2023-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बड़ा हादसा टला: नशेड़ी कार सवार ने सात गाड़ियों में मारी टक्कर, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बड़ा हादसा टला: नशेड़ी कार सवार ने सात गाड़ियों में मारी टक्कर, मची भगदड़
Thu, 16 Nov 2023 12:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:03 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी पुलिस के कब्जे में है। हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पादरीबाजार में अनियंत्रित कार से हादसा के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के कौवाबाग से पादरी बाजार चौक के बीच एक कार चालक ने चार कार, तीन बाइक व एक साइकिल को टक्कर मार दी। भीड़ जुटने पर चालक कार छोड़कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में एक साइकिल सवार का पैर टूट गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक किलोमीटर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आरोपी एक भोजपुरी गायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान जंगल तिकोनिया निवासी नीतिश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पिपराइच इलाके के जंगल धूसड़ निवासी एक युवक बुधवार की देर शाम शराब के नशे में कार से कौवाबाग से पादरी बाजार की तरफ जा रहा था कि कौआबाग पुलिस चौकी के पास एक साइकिल सवार मजदूर बबलू चौधरी को ठोकर मारकर भागने लगा। पादरी बाजार पहुंचने पर कार सवार ने विनोद दुबे की फॉर्च्यूनर कार, संदीप त्रिपाठी की इनोवा, मनीष सिंह की ऑटो, रूपेश की अर्टिगा कार, मधुसूदन शर्मा की बाइक और एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी और जंगल धूसड़ की तरफ भागने लगा। पादरी बाजार चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने रोकना चाहा तो युवक ने स्पीड बढ़ा दी। इसी दौरान पादरी बाजार प्राथमिक विद्यालय के पास भीड़ को देखकर गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश के दौरान वह पकड़ा गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में विसर्जन का विधान भूले लोग, प्रतिमाओं से लूट-खसोट में जुटे रहे
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी पुलिस के कब्जे में है। हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: यात्रियों ने बताई आपबीती, चारों तरफ आग और धुआं था; बस समझ लीजिए मौत से बचे
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
18 जून 2023 : शाहपुर इलाके के बशारतपुर पानी टंकी के पास स्थित परेड ग्राउंड में अनियंत्रित कार ने दो लोगों को रौंद दिया था, जिसमें बीना डायसन (50) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
7 नवंबर 2023 : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के घोठवा गांव में कार चालक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रौंद दिया था।