{"_id":"64e65899f43056430e08a704","slug":"drones-will-not-be-able-to-fly-in-the-range-of-two-km-at-six-places-including-gorakhnath-temple-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर सहित छह स्थानों पर दो किमी की सीमा में नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन, लेनी पड़ेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर सहित छह स्थानों पर दो किमी की सीमा में नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन, लेनी पड़ेगी अनुमति
Thu, 24 Aug 2023 12:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:34 PM IST
सार
एडीएम सिटी ने इस संबंध में आदेश दिए हैं कि बिना अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र के दो किमी के दायरे में ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा। सुरक्षा कारणों से इसको लेकर सख्ती बरती जाएगी। ड्रोन उड़ाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के छह प्रमुख स्थानों के दो किलोमीटर के सीमा क्षेत्र (परिधि) में ड्रोन उड़ाने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी। बिना इजाजत के ड्रोन उड़ाने पर संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करेगी। गोरखनाथ मंदिर परिसर के नजदीक ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर आए थे। मंगलवार की सुबह वे गोरखनाथ मंदिर परिसर में थे, तभी मंदिर परिसर के नजदीक एक ड्रोन उड़ने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर जांच की तो सामने आया कि दो युवकों ने नासमझी में ड्रोन उड़ा दिया था। आरोपी युवकों ने इसके लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: चूने से खुला राज: नोट बनाने वाले वीडियो ने चमकाया और जेल भी पहुंचाया, बैंक की मशीन भी नहीं पकड़ पाती थी असलियत
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार को ड्रोन उड़ाने को लेकर गाइडलाइन जारी की गई। एडीएम सिटी ने इस संबंध में आदेश दिए हैं कि बिना अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र के दो किमी के दायरे में ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा। सुरक्षा कारणों से इसको लेकर सख्ती बरती जाएगी। ड्रोन उड़ाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति लेनी होगी।