{"_id":"62a6d7f721187a442608ea9c","slug":"drone-saw-bricks-and-stones-on-roofs-of-54-houses-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Violence: गोरखपुर में ड्रोन ने देखा 54 मकानों की छतों पर ईंट-पत्थर, मकान मालिकों को भेजे जाएंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Violence: गोरखपुर में ड्रोन ने देखा 54 मकानों की छतों पर ईंट-पत्थर, मकान मालिकों को भेजे जाएंगे नोटिस
Mon, 13 Jun 2022 11:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:53 AM IST
सार
पूरे देश में सीएए पर प्रदर्शन चल रहा था, उसके बाद भी पुलिस और प्रशासन ने सड़क और गलियों तथा मकानों की छतों पर रखे पत्थरों आदि पर ध्यान नहीं दिया था। जिसका नतीजा यह हुआ था कि पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी गई थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुमे की नमाज के बाद यूपी के अलग-अलग जिलों में हुए बवाल के मद्देनजर जिले की पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने ड्रोन की मदद से निगरानी शुरू की तो 54 लोगों के मकानों की छतों पर ईंट-पत्थर मिले हैं। अब सभी को पुलिस नोटिस भेजकर वजह जानेगी, ताकि माहौल बिगड़ने पर इसका इस्तेमाल न हो सके।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले में सीएए के दौरान बवाल हुआ था। नखास चौराहा, घंटाघर-बक्शीपुर रोड पर पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस अफसरों ने पिछली घटना को याद किया तब पता चला कि उस समय पत्थरबाजी में पुलिस से चूक हुई थी।
विज्ञापन
पूरे देश में सीएए पर प्रदर्शन चल रहा था, उसके बाद भी पुलिस और प्रशासन ने सड़क और गलियों तथा मकानों की छतों पर रखे पत्थरों आदि पर ध्यान नहीं दिया था। जिसका नतीजा यह हुआ था कि पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी गई थीं, कुछ लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
अब उस चूक से सबक लेते हुए शनिवार से पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। एसपी सिटी के मुताबिक 54 लोगों के मकानों की छतों पर ईंट-पत्थर मिले हैं, जिन्हें नोटिस भेजा जाएगा।