फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drizzly rain expected for three-four days

गोरखपुर मौसम का हाल: फुहारों ने किया मौसम सुहाना, उमस से मिली निजात

Sun, 24 Sep 2023 02:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Sep 2023 02:56 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से निकली ठंडी हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदला है। इसका असर 27 सितंबर तक देखने को मिल सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 व न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Drizzly rain expected for three-four days
गोरखपुर मौसम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में बारिश के बाद शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। रूक-रूककर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर में बारिश तेज हुई तो तो बाहर निकले लोग बचाव का ठिकाना तलाशते नजर आए। मौसम विज्ञान विभाग की माने तो अभी तीन-चार दिन मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


वर्तमान में इलाके में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से निकली ठंडी हवाओं के चलते मौसम का मिजाज बदला है। इसका असर 27 सितंबर तक देखने को मिल सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 28.8 व न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि अभी तीन से चार दिन मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।
विज्ञापन

फोटो

आज से दिन छोटे और रातें होंगी बड़ी
गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि 23 सितंबर को दिन और रात लगभग बराबर होता है। इसके बाद सूरज भूमध्य रेखा को पार कर दक्षिणी गोलार्ध में प्रवेश कर जाता है। जैसे-जैसे सूर्य दक्षिण की तरफ बढ़ता है दिन छोटा होता जाता है, रातें बड़ी होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed