फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Drain cleaning work accelerated following the Mayor's inspection and reprimand.

Gorakhpur News: थवई पुल के नाले में उतरी बड़ी पोकलेन, 15 डंपर सिल्ट निकाली गई

Tue, 14 Jul 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 14 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Drain cleaning work accelerated following the Mayor's inspection and reprimand.
गोरखपुर। विजय चौक पर जलभराव को लेकर रविवार रात मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव के निरीक्षण और अधिकारियों को लगाई गई फटकार का असर सोमवार को दिखाई दिया। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी के नेतृत्व में थवई पुल के पास नाले में बड़ी पोकलेन मशीन को बिना किसी अवैध निर्माण को क्षति पहुंचाए सुरक्षित तरीके से उतारा गया।
विज्ञापन

सफाई अभियान में तेजी आई और सोमवार शाम तक नाले से 15 डंपर सिल्ट निकाली जा चुकी थी। मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन और अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई अभियान में जुटी टीम की सूझबूझ और साहस की सराहना की। नगर निगम के अनुसार इलाहीबाग रेगूलेटर से शुरू होकर इलाहीबाग, नरसिंहपुर, जाफरा बाजार, उचवा पुल, थवई पुल, सावित्री हॉस्पिटल, पुर्दिलपुर और सुमेर सागर होते हुए लंबे नाले का निकास राप्ती नदी में है। इस नाले पर थवई पुलिया से आरती देवी पुलिया तक करीब 400 मीटर हिस्से पर वर्षों से अवैध पक्के निर्माण होने के कारण मशीन से सफाई संभव नहीं होने के कारण मैनुअल सफाई करानी पड़ती थी।
विज्ञापन

सफाई अभियान में एक बड़ी पोकलेन, एक छोटी पोकलेन, पांच जेसीबी, डंपर और 15 स्वच्छता कर्मियों को लगाया गया है। नगर निगम ने बताया कि सिल्ट निकालने का कार्य देर रात तक जारी रहेगा। नगर आयुक्त अजय जैन ने नाले पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाने के भी निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में मशीनों से नियमित सफाई कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed