{"_id":"5e5209d48ebc3ec981316105","slug":"dr-kafeel-khan-maternal-uncle-shot-dead-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में डॉ. कफील के मामा की हत्या, कंधे पर हाथ रखकर घर में घुसे शख्स ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में डॉ. कफील के मामा की हत्या, कंधे पर हाथ रखकर घर में घुसे शख्स ने मारी गोली
Sun, 23 Feb 2020 10:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर कफील खान के मामा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के राजघाट इलाके के बनकटी चक के पास स्थित आवास में घुसकर शहर के पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी उर्फ अफसर (56) की बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की रात ग्यारह बजे के करीब गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद बेटी दौड़ी मगर तब तक बदमाश फरार हो चुका था।
हत्या की खबर पाते ही एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ कोतवाली वीपी सिंह तीन थाने की फोर्स और फोरेंसिक एक्सपर्ट के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक डॉ. कफील खान के छोटे मामा थे। पुराने रईस होने की वजह से शहर में कई जगह इनका जमीन का विवाद भी चल रहा था। कई मामले में न्यायालय में विचाराधीन हैं।
जानकारी के मुताबिक, तीन भाइयों में सबसे छोटे नुसरत उल्लाह खां रोजाना ही रात में खाना खाने के बाद पड़ोसी सिराज तारिक के घर में कैरम खेलने जाते थे। शुक्रवार की रात दस बजे के करीब वह कैरम खेलने गए थे। ग्यारह बजे वह वहां से घर के लिए लौट रहे थे।

घर के अंदर से ही रास्ता था मगर वह बाहर के रास्ते अपने गेट पर पहुंचे। आसपास के लोगों के मुताबिक एक बाइक सवार वहां पर मौजूद था। वह नुसरत के कंधे पर हाथ डालकर बात करते हुए अंदर गया और फिर गेट के अंदर घर में साथ घुसा। आंगन के पास उसने गोली मार दी और वह नीचे गिरकर तड़पने लगे।
गोली की आवाज सुनकर बेटी तायब दौड़ पड़ी। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए मगर तब तक बदमाश फरार हो गए थे। लोग उन्हें अस्पताल ले जाते इसके पहले ही उनकी मौत हो गई थी। बदमाशों ने आंख के नीचे, मुंह के बीच में गोली मारी है। पुलिस बदमाश और हत्या के वजह की तलाश में जुटी है। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
आंख के नीचे गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपित और हत्या के वजह की पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीम लगी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी