{"_id":"6162b5a48ebc3e2eed12ac57","slug":"dozen-people-injured-in-police-clash-in-nepal-sunsari","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: जेल में कैदी की आत्महत्या सीसीटीवी में कैद, सड़क पर उतरे लोगों से पुलिस की झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: जेल में कैदी की आत्महत्या सीसीटीवी में कैद, सड़क पर उतरे लोगों से पुलिस की झड़प
Sun, 10 Oct 2021 03:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज (सोनौली)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Oct 2021 03:16 PM IST
सार
जिला पुलिस कार्यालय सुनसारी के प्रमुख संजय सिंह थापा ने कहा कि पुलिस पर हमला करना उचित नहीं है। क्योंकि सीसीटीवी कैमरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
नेपाल में झड़प।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल पुलिस के हिरासत में एक बंदी की मौत के बाद जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी परिसर में तनाव का माहौल है। अभद्र व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार भोकरहा-5 निवासी मोहम्मद हकीम साह की पूछताछ के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। इस घटना को लेकर पीड़िता के परिजन और पुलिस समेत भीड़ के बीच दोहरी झड़प हो गई। झड़प में पुलिस समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। झड़प में पुलिस कार्यालय और परिसर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस पर लाठियों से एक समूह के हमले के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने ईस्ट-वेस्ट हाईवे को भी जाम कर दिया है।
विज्ञापन
जिला पुलिस कार्यालय सुनसारी के प्रमुख संजय सिंह थापा ने कहा कि पुलिस पर हमला करना उचित नहीं है। क्योंकि सीसीटीवी कैमरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने आत्महत्या की है। कार्यालय और इनारुवा बाजार क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। हालात नियंत्रण में है।