{"_id":"66c1e5c40eccb337c60d70aa","slug":"dowry-harassment-case-registered-against-7-people-including-husband-complaint-of-daughter-in-law-in-gorakhpur-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 4 माह पहले ही हुई थी शादी, सताने लगे ससुरालवाले-पति, सास, देवर समेत 6 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 4 माह पहले ही हुई थी शादी, सताने लगे ससुरालवाले-पति, सास, देवर समेत 6 पर केस दर्ज
Sun, 18 Aug 2024 05:45 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार
संवाद न्यूज एजेंसी, चिल्लूपार
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
बड़हलगंज इलाके के दोर्महा गांव निवासी प्रिया दुबे ने पति नीतिश दुबे, सास मीरा देवी, डिंपल दुबे, छोटू दुबे, मोनी दुबे व अजिया सास के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारने पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 85, 115 (2), 352, 351(3), व दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 व 4 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि बलिया जनपद के सोनबरसा गांव निवासी रजनीकांत के पुत्र नितीश दुबे 21 अप्रैल 2024 को शादी हुई थी। एक माह तक सबकुछ अच्छा रहा। लेकिन उसके बाद दहेज कम लाने का ताना देकर परेशान व प्रताड़ित करने लगे। 26 जुलाई 24 को रात्रि 11 बजे उन लोगों ने मारपीट कर जानमाल की धमकी देकर घर से बाहर निकाल दिया। वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि ससुराल के लोग मोबाइल से बार-बार गाली देते है और जान से मारने की धमकी दे रहे है।