फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Downloaded Annie Desk app spent 50 thousand rupees

Gorakhpur: एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया, उड़ा लिए 50 हजार रुपये

Sat, 19 Nov 2022 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 19 Nov 2022 10:24 AM IST
सार

अजीत कुमार ने बताया कि घटना शाम करीब 4.22 बजे हुई। इसके बाद तत्काल बैंक पहुंचकर खाते को होल्ड करा दिया। बैंक मैनेजर के कहने के बाद उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Downloaded Annie Desk app spent 50 thousand rupees
ठगी (सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मतदाता सूची का कार्य कर रहे नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के बीएलओ अजीत कुमार साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर ठग ने एनी डेस्क एप डाउनलोड कराने के बाद उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। बैंक पहुंच कर बीएलओ ने खाता तो होल्ड करा दिया, लेकिन साइबर क्राइम का हेल्पलाइन नंबर 1930 कुछ काम नहीं आया।

विज्ञापन


शुक्रवार को अजीत कुमार के पास किसी साइबर अपराधी ने जिला निर्वाचन कार्यालय के नाम से फोन किया। मतदाता सूची के संबंध में जानकारी मांगी। पूछा मतदाता सूची में परिवर्धन, विलोपन और संशोधन का काम कितना हो चुका है। साथ ही पूछा कि आपका नाम मतदाता सूची में चढ़ा या नहीं।
विज्ञापन


बीएलओ के जानकारी नहीं होने की बात कहने पर उनसे एनी डेस्क डाउनलोड कराया। इसके बाद मोबाइल अपने कंट्रोल में ले लिया। इसके बाद 10-10 हजार रुपये करके तीन बार और फिर 20 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत कुमार ने बताया कि घटना शाम करीब 4.22 बजे हुई। इसके बाद तत्काल बैंक पहुंचकर खाते को होल्ड करा दिया। बैंक मैनेजर के कहने के बाद उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed