गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश 16 से, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं काउंसिलिंग लेटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश 16 अगस्त से होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसिलिंग का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी, काउंसिलिंग लेटर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://ddugu.ac.in से अपलोड कर सकते हैं। वहीं, विश्वविद्यालय ने काउंसिलिंग लेटर को ई-मेल के माध्यम से अभ्यर्थियों भेजने की भी व्यवस्था की है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक प्रवेश के लिए काउंसिलिंग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। बीएससी गणित, बॉयो और गृह विज्ञान के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दीक्षा भवन के प्रथम तल पर होगी। इसके समन्वयक अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. अजय सिंह और सह समन्वयक प्रो. दिनेश कुमार यादव को बनाया गया है।
इसी प्रकार दीक्षा भवन के भूतल पर बीकॉम की काउंसिलिंग होगी। इसके समन्वयक संकायाध्यक्ष वाणिज्य प्रो. आनंद सेन गुप्ता और सह समन्वयक प्रो. अनिल कुमार यादव होंगे।
संवाद भवन में होगी बीए की काउंसिलिंग
बीए में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग संवाद भवन में होगी। इसकी समन्वयक कला संकाय अधिष्ठाता प्रो. कीर्ति पांडेय और सह समन्वयक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी को बनाया गया है। प्रवेश काउंसिलिंग सेल में स्नातक के प्रवेश समन्वयक प्रो. विनय कुमार सिंह और परास्नातक के प्रो. उदय सिंह होंगे।
प्रत्येक सीट के सापेक्ष दो अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा
विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक सीट के सापेक्ष में दो अभ्यर्थियों को एडमिशन काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। प्रवेश से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए अभ्यर्थी अपनी शिकायत ddugucounselling2022@gmail.com पर दर्ज करा सकेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। आरक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित दस्तावेज लाने होंगे। माइग्रेशन, टीसी और चरित्र प्रमाणपत्र के साथ सभी शैक्षणिक दस्तावेज के प्रमाणपत्र और उनकी सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा।